दुल्हन की एक झलक देख कर ही बेहोश हुआ दूल्हा, सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा ये वीडियो

शादी हर किसी शख्स के लिए सबसे ज्यादा खास दिन होता हैं। इस दिन इंसान अपनी जिदंगी के उस पड़ाव पर आता हैं जहां उसे अपनी जिदंगी अपने अलावा किसी और के साथ बांटना होती हैं। ऐसे शादी के दिन अपने लव वन को देख जो आप महसूस करते हैं। उन जज्बातों को आप शायद ही शब्दों में बयां कर पाएं। लेकिन कई बार जो बात हर शब्दों से नहीं बता पाते उन्हें हमारा दिल खुद ब खुद ही बयां कर देता हैं। या फिर ये कह लीजिए कि जो बाते हम शब्दों से नहीं कह पाते उन्हें हम अपने एक्शन कके जरीए एक्प्रेस कर देते हैं।
दुल्हन को देखते ही बेहोश हुआ दूल्हा
कुछ ऐसा ही यहां भी हुआ हैं। यहां पर इस दूल्हे ने अपनी दुल्हन की एक झलक देखने के बाद ही कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। यहां पर होता कुछ ऐसा हैं कि दूल्हा और उसके दोस्त शादी के स्टेज पर दुल्हन का वरमाला के लिए इंतजार कर रहे होते हैं।
इसके बाद जैसे ही दुल्हन शादी के हॉल में आती है, तो दूल्हा उसे देखकर इतना एक्साइटेड हो जाता है कि वह बेहोश ही हो जाता हैं। दुल्हन को एक नजर देखकर दूल्हे का यह हाल अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा हैं। लोग इसे खुब ज्यादा ही पसंद करने लगे हैं। सिर्फ सहीं नहीं कई यूजर तो इसे अपने लव वन और दोस्तों के साथ भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर आए व्यूज और लाइक कमेंट देख कर आप भी इस बात का अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि लोगों को यह दूल्हे का यह अंदाज कितना ज्यादा पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
ये हैं असल मांजरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप भी देख सकते हैैं कि शुरु में तो दूल्हा अपने दोस्तों के साथ अपनी दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा होता है। लेकिन जैसे ही स्टेज पर दुल्हन की एंट्री होती हैं। दूल्हा सब कुछ भूल कर दुल्हन को देखने में ही खो जाता हैं, दुल्हन को देखते देखते दूल्हा अपने होश ही खो बैठता है, और एक्साइटमेंट में वह बेहोश हो जाता हैं। जिसे देख कर सभी लोग अपना ध्यान दुल्हन की एंट्री से हटाकर दूल्हे पर दे देते हैं। हालांकि इस वीडियो को ठीक से देखने के बाद आपको पता चलेगा कि दूल्हा सच में बेहोश नहीं हुआ था, वह केवल बेहोश होने की एक्टिंग कर रहा होता हैं।
दुल्हन को करता हैं वेलकम
इसके बाद दूल्हा फिर से खड़ा हो जाता है और फिर अपनी दुल्हनिया को खुशी से स्टेज पर बुलाता है। अपनी दुल्हन का वेलकम करते वक्त दूल्हे के चेहरे पर बराबर मुस्कान बनी हुई थी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब आप अपने पसंदीदा व्यक्ति से शादी करते हैं तो कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। अपने उस पार्टनर को टैग करो जिसे ऐसा करते हुए आप देखना चाहते हैं। बस फिर क्या था लोगों ने इस वीडियो को देखते ही इसे अपने पार्टनर्स और दोस्तों के साथ टैग करने के साथ ही उन्हें शेयर भी करना शुरु कर दिया।