बॉलीवुड

शशि कपूर की पोती आलिया कपूर का हुस्न है कयामत, बोल्डनेस में करिश्मा-करीना भी हैं फेल: Photos

अगर बॉलीवुड में सबसे बड़ी फैमिली की बात की जाए तो वह कपूर फैमिली है, जिसके बारे में हर कोई अच्छी तरह से जानता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पुराना और अभी भी फिल्म जगत में सक्रिय परिवार कपूर खानदान है। इस परिवार की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर के साथ मानी जाती है, जिन्हें हिंदी सिनेमा की अहम कड़ी भी कहा जाता है।

कपूर फैमिली के ज्यादातर सदस्य फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कपूर खानदान में ही सबसे ज्यादा दिग्गज एक्टर और एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता है। लेकिन कपूर फैमिली में एक सदस्य ऐसा भी है ,जिसके बारे में शायद ही कोई होगा जिसको मालूम हो क्योंकि वह हिंदुस्तान में नहीं बल्कि विदेश में रहती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि भला कपूर फैमिली का ऐसा कौन सा सदस्य है जिसके बारे में कम लोग जानते हैं तो आपको बता दें कि वह बीते जमाने के सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर हैं, जो इन दिनों ट्रेंड में चल रही हैं। जी हां, इन दिनों आलिया कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

बेहद खूबसूरत हैं शशि कपूर की पोती आलिया कपूर

आपको बता दें कि कपूर खानदान के शशि कपूर इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने भारतीय से नहीं बल्कि एक अंग्रेज से शादी रचाई थी। शशि कपूर की पत्नी का नाम जेनिफर केंडल था। जेनिफर और शशि कपूर के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर है। तीनों ही बच्चों को फिल्मों में कामयाबी हासिल ना हो सकी।

शशि कपूर के सभी बच्चों ने सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने का निर्णय लिया। शशि कपूर के सबसे बड़े बेटे करण कपूर लंदन में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं उनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कपूर है। आलिया कपूर दिखने में अपनी कजिन बहनें करीना कपूर और करिश्मा कपूर से कम खूबसूरत नहीं लगती हैं।

आलिया कपूर देखने में बेहद खूबसूरत हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।

आप इनकी तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह खूबसूरती ही नहीं बल्कि बोल्डनेस में भी करीना कपूर और करिश्मा कपूर से काफी आगे हैं।

आलिया कपूर वह स्टार किड हैं, जो फिल्मी दुनिया से कोसों दूर हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और हुस्न सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाता है। लंदन में रहने वाली आलिया कपूर का लाइफस्टाइल बहुत अलग है।

आलिया कपूर के पिता करण कपूर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अब लंदन में ही बस गए हैं। ऐसे में आलिया कपूर लंदन में परिवार के साथ रहती हैं और वह वही पली-बढ़ी भी हैं। भले ही आलिया कपूर लंदन में रहती हैं परंतु इसके बावजूद भी वह अपने परिवार के बेहद करीब हैं।

आलिया कपूर की अपनी कजिन करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ बेहद अच्छी बॉन्डिंग है। जब तैमूर अली खान का जन्म हुआ था तो वह अपने पिता के साथ करीना कपूर खान के पटौदी पैलेस में हुए गेट टुगेदर में शामिल हुई थीं। आप सभी लोगों ने आलिया कपूर की तस्वीरें देखकर उनकी खूबसूरती का अंदाजा तो लगा ही लिया होगा।

Related Articles

Back to top button