बॉलीवुड

आलिया के बाद मां बनी पॉपुलर एक्ट्रेस बिपासा बसु, 43 की उम्र में दिया बेटी को जन्म

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में जमकर खुशियां दस्तक दे रही। 6 नवंबर को ही जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 11 नवंबर को टीवी दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने एक बेटी को जन्म दिया। अब इसी फेहरिस्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता पिता बन गए हैं। जी हां… 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

जैसे ही फैंस को यह खुशखबरी मालूम हुई तो हर कोई बिपाशा और करण को माता पिता बनने पर जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को ढेर सारी बधाई देना शुरू कर दिया है।

bipasha basu

एक्ट्रेस ने फैंस के साथ साझा की खुशखबरी
बता दें, मां बनने के बाद बिपाशा के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें उन्होंने लिखा कि, “हमारे प्यार का फिजिकल रूप और मां का आशीर्वाद अब इस संसार में आ चुका है, और वो बहुत दिव्य है।” शादी के 6 साल बाद बिपाशा और करण माता पिता बने हैं, ऐसे में कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब है कि, बिपाशा बसु ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद बिपाशा का मेटरनिटी फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


इस दौरान उन्होंने फोटो शूट के साथ एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि, “एक नया वक्त, एक नया दौर, एक नई रोशनी हमारी जिंदगी के प्रिज्म में एक और अनूठा शेड जोड़ रही है। हम पहले के मुकाबले और ज्यादा पूरे हो रहे हैं। हमने इस जिंदगी की शुरुआत अकेले-अकेले की। फिर एक-दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। इतना सारा प्यार सिर्फ दो के लिए हमें थोड़ा अनुचित लगा। इसलिए जल्दी ही हम जो कभी दो थे, तीन हो जाएंगे।”

bipasha basu

करण की तीसरी बीवी हैं बिपाशा
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी जिसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी रचाई थी। गौरतलब है कि बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी है। जी हां..इससे पहले करण सिंह ग्रोवर की शादी टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया।

bipasha basu

इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी रचाई थी। लेकिन इनका भी जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद उनकी जिंदगी में बिपाशा बसु आई। अब दोनों माता-पिता बन गए हैं। बता दे बिपाशा को आखरी बार फिल्म ‘अलोन’ में ही देखा गया था जिसके बाद वह अब तक किसी फिल्म में नहीं आई।

Related Articles

Back to top button