मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अब जाने लगे स्कूल, हर समय एक डॉक्टर रहेगा साथ: देखें Video

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते पृथ्वी अब बड़े हो चुके हैं और वह अब स्कूल भी जाने लगे हैं। अंबानी फैमिली के राजकुमार पृथ्वी अंबानी 15 मार्च 2022 को पहले दिन स्कूल गए। यह अंबानी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। श्लोका मेहता को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जूनियर अंबानी पृथ्वी भी नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पृथ्वी की मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
सबसे पहले आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी व श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें भी उस समय के दौरान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। कपल की शादी काफी शाही तरीके से संपन्न हुई थी, जो लगभग कई दिनों तक लाइमलाइट में छाई रही।
आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का जमवाड़ा लगा हुआ था। इस शादी की दुनिया भर में काफी चर्चा हुई थी। शादी के डेढ़ साल के बाद यानी 10 दिसंबर 2020 को इस कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। बता दें कि पृथ्वी को प्रिंस ऑफ इंडिया भी प्यार से कहा जाता है।
पृथ्वी की तस्वीर हो रही वायरल
आपको बता दें कि आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी मालाबार हिल के सनफ्लावर स्कूल में पढ़ने जाएंगे। पृथ्वी का सनफ्लावर नर्सरी स्कूल में एडमिशन हुआ है, जहां उन्हें पहली बार स्पॉट किया गया। स्कूल से उनकी पहली तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह काफी प्यारे लग रहे हैं। जो तस्वीर सामने आई है उसमें पृथ्वी क्लास में बैठे हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान उन्होंने रेड एंड वाइट ड्रेस पहनी हुई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले पृथ्वी अंबानी को स्कूल से निकलते समय पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्लोका ने अपने लाडले को गोद में लिया हुआ है। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ सफेद रंग का मास्क लगाया हुआ है। श्लोका इसमें काफी सिंपल लेकिन क्लासी लग रही थीं।
स्कूल में पृथ्वी अंबानी की ऐसी होगी सुरक्षा
View this post on Instagram
आपको बता दें कि भारत के सबसे धनी परिवार के सभी सदस्यों की यही इच्छा थी कि उनके परिवार के सबसे छोटे सदस्य को एक सरल, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक और सीखने का माहौल मिले। पृथ्वी के स्कूल के पहले दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इस पर लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है, जिसके अनुसार सभी तैयारियां की गई हैं। पृथ्वी अंबानी के साथ हर समय एक डॉक्टर रहेगा ताकि वह सुरक्षित रहें।
सूत्रों के अनुसार, अंबानी के पहले पोते की सुरक्षा को बेहद अलग रखा गया है। वह नॉर्मल कपड़ों में मौजूद रहेंगे और पूरे स्कूल क्षेत्र में फैले रहेंगे। स्कूल में पृथ्वी के साथ अन्य सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार किया जाएगा। आकाश और श्लोका अंबानी दोनों ने ही अपने बच्चे की परवरिश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दे रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे पृथ्वी के लिए लगभग 6 विशेष रूप से प्रशिक्षित और केयरटेकर नियुक्त की है, जो हर समय उनके साथ रहते हैं। नन्हे पृथ्वी को उनके स्कूल के पहले दिन के लिए लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।