होली की रात कर लें ये छोटा सा काम, रुपए-पैसों की किल्लत होगी दूर, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। होली का त्यौहार हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। होली का त्यौहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। रंग-बिरंगी होली का त्योहार लोगों को बहुत पसंद आता है और लोग इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। होली के त्यौहार पर लोग गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।
हिंदू धर्म में होली और इससे पहले होलिका दहन का विशेष महत्व माना गया है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। आपको बता दें कि इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं इसके अगले दिन यानी कि 18 मार्च 2022 को रंगों का त्योहार होली खेली जाएगी।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से होली के दिन काली हल्दी के टोटके के बारे में बताने वाले हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर होली के दिन काली हल्दी का टोटका किया जाए, तो इससे जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और जीवन में रुपए-पैसों की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं आखिर होली के दिन काली हल्दी के टोटके कैसे करें…
होली के दिन करें काली हल्दी के टोटके
1. अगर आपके पास मेहनत से कमाया गया पैसा नहीं रुकता है। इसके साथ ही रुपए पैसों की किल्लत लगी रहती है, तो इसे दूर करने के लिए आप होली की रात को किसी चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेसर और सिंदूर को साथ में मिलाकर मां लक्ष्मी जी के चरणों में रख दीजिए। कुछ देर के पश्चात आप इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दीजिए।
2. यदि किसी व्यक्ति के जीवन में शनि या राहु-केतु जैसे ग्रहों की वजह से परेशानियां चल रही हैं, तो ऐसी स्थिति में होली की रात को काली हल्दी का यह उपाय जरूर कीजिए। आप होली की रात को काली हल्दी लें और इसे पीसकर उसमें रक्त चंदन मिलाकर टीका लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि, राहु और केतु की पीड़ा से छुटकारा मिलता है।
3. अगर किसी ना किसी वजह से मानसिक तनाव बना रहता है तो इसे दूर करने के लिए आप होली की रात शुभ मुहूर्त में काली हल्दी को कटोरी में रख लीजिए और इस कटोरी को आप मां लक्ष्मी जी के समक्ष समक्ष रखें। इसके बाद आप इसे धूप-दीप दिखाकर धागे में पिरो कर गले में धारण कर लीजिए।
इस उपाय को करने से मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। अगर आप काली हल्दी की माला पहनते हैं, तो इससे नजर दोष दूर हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि ग्रहों से मिलने वाले बुरे प्रभाव भी खत्म होने लग जाते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के टोने-टोटका का भी खतरा टल जाता है।
4. अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी बिजनेस में आर्थिक उन्नति नहीं मिल पा रही है, तो ऐसी स्थिति में आप होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में आप अपने व्यापार के स्थल पर हल्दी को पीसकर उसमें केसर और गंगा जल मिलाकर स्वास्तिक का चिन्ह बनाइए। ऐसा करने से धीरे-धीरे व्यापार में आर्थिक प्रगति होने लगती है।
5. आप काली हल्दी का टोटका करके धन से जुड़ी हुई परेशानियों से भी छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप होली की रात काली हल्दी को सिंदूर में रखकर उसे धूप दिखाएं और कुछ सिक्के रखकर लाल कपड़े में आप लपेटकर इसको धन रखने के स्थान पर रख दीजिए। इस उपाय को करने से धन वृद्धि दी होती है।