गरुड़ पुराण: पति से प्रेम करने वाली स्त्रियां इन कामों से रहें दूर वरना सब कुछ हो जाएगा बर्बाद

जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरीके से जानते हैं कि हर इंसान के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। कभी जीवन अच्छे तरीके से व्यतीत होता है, तो कभी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इंसान का जीवन बहुत कठिन माना जाता है।
जिंदगी के हर मोड़ पर कई अच्छी और बुरी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं इसलिए हमेशा जीवन में समझदारी से चलना चाहिए अन्यथा हमारे द्वारा अगर जरा सी भी भूल हो जाए तो इसकी वजह से हमारा जीवन बर्बाद हो सकता है।
आपको बता दें कि गरुड़ पुराण से हमें कई तरह की शिक्षाएं मिलती हैं। गरुड़ पुराण में मृत्यु के पहले और बाद की स्थिति के बारे में बताया गया है। यह पुराण भगवान विष्णु जी की भक्ति और उनके ज्ञान पर आधारित है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह पुराना पढ़ना चाहिए।
गरुड़ पुराण में जीवन-मरण से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया गया है। अगर कोई व्यक्ति गरुड़ पुराण की बातों को अपने जीवन में उतार लेता है तो वह अपने जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकता है। वहीं महिलाओं के बारे में भी गरुड़ पुराण में खास बातें बताई गई हैं।
खासतौर पर उन महिलाओं के लिए जो शादीशुदा जिंदगी में हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गरुड़ पुराण की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको हर शादीशुदा महिलाओं को ध्यान रखना जरूरी है।
पति या प्रेमी से ज्यादा दूरी ना बनाएं
गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पत्नी को कभी भी अपने पति और एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से ज्यादा दिनों तक दूरी बनाकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर जीवनसाथी से महिलाएं अधिक दिनों तक दूरी बनाती हैं, तो इसके कारण स्त्रियों की मानसिक स्थिति कमजोर हो जाती है।
शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति समर्पित रहना चाहिए, यह दोनों के लिए ही बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यदि यह एक दूसरे से दूर रहते हैं तो इसकी वजह से सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ठीक इसी प्रकार से प्रेमी-प्रेमिका को भी आपस में रिश्ते मजबूत बनाए रखने चाहिए, जिसके लिए दोनों का एक साथ होना बहुत ज्यादा आवश्यक है।
बुरे चरित्र वालों से रहना चाहिए दूर
गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि स्त्रियों को ऐसे लोगों के संपर्क या दोस्ती नहीं रखनी चाहिए जिनका चरित्र बुरा हो क्योंकि इन लोगों के बुरे स्वभाव की वजह से इसका असर उनके ऊपर भी पड़ सकता है। इसके अलावा जो पति के विरुद्ध हों, ऐसे लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहिए। जो लोग पति की बुराई या निंदा करते हैं, वैसे लोगों से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है।
पराए घर में ज्यादा देर नहीं ठहरना चाहिए
गरुड़ पुराण के अनुसार, कभी भी दूसरों के घर में ज्यादा समय के लिए नहीं ठहरना चाहिए क्योंकि अगर पराए घर में कभी भी अधिक देर तक ठहरा जाए तो इससे वह सम्मान की प्राप्ति नहीं हो सकती जो अपने घर में प्राप्त होती है। अपना घर तो अपना ही होता है।
अपनों का निरादर नहीं करना चाहिए
गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो महिलाएं मीठा बोलती हैं और सबका भला चाहती हैं, वह बहुत गुणी मानी गई हैं। इस तरह के महिलाओं की तरफ पुरुष बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इसके अलावा जो महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखती हैं, उन्हें सब जगह सम्मान की प्राप्ति होती है।