राशिफल 17 मार्च: ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से 5 राशियों की धन की कमी होगी दूर, भाग्य देगा साथ

आज हम आपको गुरुवार 17 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद विवाद की स्थिति बन रही है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। घर में पैसों की बरकत बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साझेदारी में कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाना चाहिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यप्रणाली में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं। नए-नए कामों में रुचि बढ़ेगी। आज आपको कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज व्यापार में बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा व्यतीत होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। सभी लोग आपकी राय से सहमत होंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन को बेहद खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपको अपने अधूरे कामों पर ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कार्यालय में कामकाज अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अचानक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।