विशेष

तो क्या ममी के श्राप से डूबा था दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक, ये है कुछ रोचक कहानियां

टाइटैनिक नहीं बल्कि उसकी जुड़वा बहन ओलंपिक डूबा था, ये कहानियां जानकर आंखें मलते रह जाओगे!

टाइटैनिक जहाज को डूबे हुए 100 साल से अधिक समय बीत गया है। आज भले ही इससे कई बड़े और विशालकाय जहाज समुद्र पर राज कर रहे हैं, लेकिन टाइटैनिक की बात ही कुछ और है। टाइटैनिक पर हर एक सुविधा मौजूद थी और इस पर बैठने की कल्पना सिर्फ एक पैसे वाला व्यक्ति ही कर सकता है। टाइटैनिक को कभी ना डूबने वाला जहाज कहा जाता है।

टाइटैनिक की रहस्यमयी कहानी ने पर्दे पर हमेशा लोगों को रोमांचित किया है। फिल्म के दर्दनाक अंत ने प्रेम की नई इबारत लिखी। 1912 में इंग्लैंड के साउथहैम्पटन से अमेरिका की तरफ चले इस जहाज की फिल्म में दिखाई गई कहानी बहुत हद तक असल थी। टाइटैनिक के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो आपको हैरान कर सकती हैं।

  • टाइटैनिक के डूबने से जुड़ी सबसे बड़ी कहानी ये है कि इस जहाज में एक श्रापित ममी को ले जाया जा रहा था। कहा जाता है कि ये ममी जहां भी जाती है वहां सभी को मौत के मुंह में ले जाती है। ऐसे में जब ये ममी टाइटैनिक में गई तो उसके श्राप से जहाज डूब गया। हालांकि जब कार्गो लिस्ट देखी गई तो उसमे इस ममी का नाम ही नहीं शामिल था।
  • टाइटैनिक के डूबने से जुड़ी एक कहानी के मुताबिक़, जहाज के कप्तान स्मिथ ने शराब के नशे में हादसा करवा दिया। कहा गया कि उसने फर्स्ट क्लास के यात्रियों के साथ हादसे से पहले पार्टी की थी। लेकिन बाद में यात्रियों ने कन्फर्म किया कि उसने शराब की एक बूंद नहीं पी थी।
  • फिल्म में देखा गया कि जब जहाज डूबा तो महिलाओं और बच्चों को बचाने पर फोकस किया गया लेकिन असलियत तो ये है कि इस जहाज में महिलाओं से ज्यादा पुरुष थे।
  • इस जहाज को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह टाइटैनिक नहीं बल्कि उसकी जुड़वा बहन ओलंपिक डूबी थी। कहा जाता है कि इस जहाज के मालिक ने इंश्योरेंस के पैसों के चक्कर में इतना बड़ा हादसा करवाया था।

बता दें अपनी यात्रा के शुरू होते ही यह जहाज एक विशाल हिमखंड से टकरा गया। ढाई घंटे के बाद जहाज अटलांटिक महासागर में डूब गया। इस हादसे में 1500 से ज्यादा पुरुष, महिलाएं और बच्चों की मौत हुई। टाइटैनिक के डूबने से पहले के घंटों में असल में क्या हुआ, इस बारे में कई मिथक और कहानियां हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर ऐतिहासिक तथ्यों पर नहीं, बल्कि इस घटना पर बनी फिल्म पर आधारित हैं।

Related Articles

Back to top button