बॉलीवुड

‘द कश्मीर फाइल्स’ देख फट पड़ा अनुपम खेर की मां का कलेजा, झेल चुकी हैं नरसंहार का दर्द

अनुपम खेर की मां भी हो चुकी हैं कश्मीर में नरसंहार का शिकार, कलेजे से निकली चीख- उन्‍हें सजा जरूर मिलेगी

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है। यह 11 मार्च की रिलीज हुई थी। अब देशभर में इस फिल्म का डंका बज रहा है। जिस फिल्म का छोटे पैमाने पर प्रचार किया गया था, वह अब नाटकीय रूप से एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अब अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर अपनी मां के रिऐक्शंस पर बात की है।

kashmir files

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में पुष्कर नाथ नाम के कश्मीरी पंडित का किरदार निभाने वाले अनुपम खेर ने हाल ही में बताया कि, उनकी मां दुलारी देवी भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। अनुपम खेर ने आदित्य राज कौल से बात करते हुए कहा, ”तो वह अब तक दो बार फिल्म देख चुकी हैं और दोनों बार वो चुप रही हैं, वो चुपचाप रोई हैं। उनके हर वीडियो जो हैं फनी होते हैं, इसलिए उन्होंने मुझे इस बार अपनी वीडियो नहीं बनाने दी है। वो इस नरसंहार का सीधा शिकार रही हैं। उनका छोटा भाई, मोती लाल काक बड़े नर्क से गुज़रा है, उसने घर आदि बनवाया था।”

उन्होंने बताया कि, ‘उनकी मां चाहती है कि इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिले। साथ ही वह 32 साल बाद कश्मीरी पंडितों की सच्चाई लोगों सामने आने पर भी काफी खुश हैं।’ अनुपम खेर ने कहा कि, ‘मां एक बात बोलती है कि जिसने ऐसा किया उसको सजा मिलेगी। उनकी आत्मा को तकलीफ पहुंची है। ये उनके दिल की चीख है। लेकिन अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि हमारी तकलीफ दुनिया को पता चलेगी। वह कहती हैं कि 32 साल तक किसी को भरोसा नहीं हुआ था कि हमारे साथ यह सब हुआ है।’

हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी मां का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह कश्मीर में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर बातें करती नजर आई थीं। बता दें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसमें अनुपम खेर के अलावा दर्शन कुमार मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी आदि अहम रोल में हैं।

फिल्म रोजाना ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने शुक्रवार से लेकर अब तक 60.20 करोड़ रुपये की कमाई कर li है। बता दें फिल्म द कश्मीर फाइल्स में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को बखूबी दिखाया है। पब्लिक से लेकर सेलेब्स तक, द कश्मीर फाइल्स की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई राज्यों में फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button