बॉलीवुड

बेहद सुंदर है RRR में Ntr संग रोमांस करने वाली ब्रिटिश अभिनेत्री Olivia Morris, देखें तस्वीरें

एसएस राजामौली (S.S.Rajamouli) की आरआरआर (RRR) फिल्म इस समय खूब धमाल मचा रही है। फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म रोज बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।

RRR की जेनिफर ने जीत हिंदुस्तानियों का दिल

फिल्म में राम चरण (Ram Charan) जूनियर एनटीआर (Jr.Ntr) लीड रोल में हैं। फिल्म में आलिया भट्ट भी है। लेकिन सबसे ज्यादा महफ़िल विदेशी हीरोइन ओलिविया मॉरिस (Olivia Morris) लूट ले गई। ओलिविया एक ब्रिटिश अभिनेत्री हैं। फिल्म में उन्हें एक नरम दिल ब्रिटिश महिला के रूप में दिखाया गया है।

ओलिविया मॉरिस को फिल्म में देखकर दर्शक सरप्राइज हो गए थे। उनका फिल्म में रोल भले छोटा रहा हो, लेकिन वह जीतने टाइम भी स्क्रीन पर रही, दर्शकों की नजर उनसे नहीं हटी। फिल्म में उनकी जोड़ी जूनियर एनटीआर संग बनाई गई। दर्शकों को दोनों के बीच की कैमेस्ट्री बड़ी पसंद आई। ओलिविया मॉरिस की शानदार एक्टिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया।

फिल्म में जेनिफर का किरदार निभाने वाली ओलिविया मॉरिस की बड़े पर्दे पर यह पहली फिल्म है। उन्हें फिल्म के फेमस नातू नातू गीत में भी देखा गया। ओलिविया मॉरिस ने 2017 में मैकबेथ अनुकूलन से अपना करियर स्टार्ट किया था। हालांकि सिल्वर स्क्रीन पर RRR उनका पहला डेब्यू है।

कौन है ओलिविया मॉरिस?

ओलिविया मॉरिस मूल रूप से कार्डिफ बेस्ड अभिनेत्री हैं। वे मॉडलिंग भी करती हैं। उनकी सुंदरता अद्भुत है। जो भी उन्हें देखता है बस देखता ही चला जाता है। वे रॉयल वेल्श कॉलेज ऑफ म्यूज़िक एंड ड्रामा से ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। मॉरिस सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर मॉरिस के एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे यहां आए दिन फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियोज और फोटोज साझा करती रहती हैं। RRR के बाद भारत में मॉरिस के चाहने वालों की संख्या और भी बढ़ गई है। हालांकि आपको ये जानकर निराशा हो सकती है कि मॉरिस सिंगल नहीं हैं। उनका एक लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड है। दरअसल वह एक्टर जैक हैमेट को डेट कर रही हैं।

RRR के बाद भारतीय ओलिविया मॉरिस को और भी इंडियन फिल्म्स में देखना चाहते हैं। खासकर कई लोग उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करता हुआ देखना चाहते हैं। हालांकि ये तो व्यक्त ही बताएगा कि ओलिविया मॉरिस और भी हिंदी फिल्में करती हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button