अजब ग़जब

जानिए दुनिया के 10 सबसे खुबसूरत जगहों के बारे में जहाँ जमीन कम, दिखता है ज्यादा पानी

दुनिया में कई ऐसी अनोखी और अद्भुत जगहें हैं, जहाँ जाने के बाद वापस आने का मन नहीं करता है। उन जगहों की खूबसूरती देखने के बाद मन करता है कि बस वहीँ बस जाया जाए। कुछ ऐसी ही खुबसूरत जगहों के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं, जहाँ आप सड़क से नहीं बल्कि पानी के रास्ते सैर कर सकते हैं। जी हाँ वहाँ सड़कें कम और पानी ज्यादा हैं।

शहरों का नजारा किसी स्वर्ग नहीं लगता कम:

इन शहरों की खूबसूरती आप पानी में चलने वाली नाव में बैठकर आसानी से देख सकते हैं। यकीन मानिये पानी में बैठकर इन शहरों की खूबसूरती देखने का मजा ही कुछ और है। जब आप पानी में बैठकर दोनों हाथों से खुद चप्पू चलाकर नजारा देखेंगे तो किसी स्वर्ग से कम नजर नहीं आएगा। आइये जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही शानदार और खुबसूरत शहरों के बारे में।

*- जेथ्रोन:

यह हॉलैंड का एक छोटा सा और  बहुत ही खुबसूरत क़स्बा है। यहाँ लोग सड़कों से ज्यादा अपनी नावों पर स्वर दिखाई देते हैं। इस शहर के खूबसूरती का मजा लेने के लिए आपको भी नावों पर ही सवार होना पड़ेगा।

*- सुझाऊ:

चीन का यह गाँव सुझाऊ पेड़ों से घिरी नहरों के किनारे बसा हुआ है। यहाँ पर आपको नहरों में नाव चलती हुई हमेशा दिख सकती है।

*- अन्नेसी:

फ़्रांस का यह शहर पूरा का पूरा पानी में बसा हुआ है। अगर आप कभी फ़्रांस जाएँ तो इस जगह जाना ना भूलें। नहरों के किनारे बने हुए रेस्तरा में चाय या कॉफ़ी पीने का अपना ही मजा है।

*- वेनिस:

वेनिस के बारे में कुछ कहने की जरुरत ही नहीं है। वेनिस को पूरी दुनिया के सबसे खुबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर इटली में बसा हुआ है। यह शहर 100 छोटे-छोटे आइसलैंड को मिलकर बनाया गया है। यहाँ के लोग एक जगह से दुसरे जगह नाव से ही आते-जाते हैं।

*- गेनवी:

अफ्रीका में बसा हुआ गाँव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। नोकूई झील के बीच बसे हुए गाँव के लोग नाव पर ही दुकान खोलकर बैठे रहते हैं।

*- ब्रूगेस:

बेल्जियम में बसा हुआ यह शहर पूरा का पूरा पानी के बीचो-बीच स्थित है। यहाँ के लोग भी आने-जाने का काम नाव से ही करते हैं।

*- बैंकॉक:

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक चाओ फ्राया नदी के किनारे बसा हुआ है। इस शहर का भी नजारा आप नाव पर बैठकर अच्छे से ले सकते हैं।

*- स्टॉकहोम:

झील के किनारे बसा हुआ स्टॉकहोम बहुत ही खुबसूरत है। इस शहर की इमारतें अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

*- हैमबर्ग:

जर्मनी में बसे हुए इस शहर को पुलों का शहर भी कहा जाता है। इस शहर के कमाल के आर्किटेक्चर को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं।

*- बर्मिंघम:

इंग्लैंड का यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस शहर में नहरों पर लड़की के खुबसुरत पुल बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button