प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मनपसंद सबसे महंगी कार, सामने आई ये बड़ी वजह

हाल ही में मां बनी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस जनवरी में पेरेंट्स बने थे। हालांकि अब तक स्टार्स ने अपनी बेटी की तस्वीरों या उसके नाम को लेकर कोई बात नहीं की हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका सरोबेसी के जरीए बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका की बेटी का जन्म डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने नवजात को स्वस्थ होने तक ऑबर्जवेशन में ही रखा गया हैं।
मां बनने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अपने मदरहुड को काफी एंजोय कर रही हैं। ऐसे में एक ऐसी खबर सामने आई हैं जिसे जानने के बाद फेंस अब हैरान रह गए हैं। दरअसल खबर आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सबसे महंगी कार को बेच दिया हैं। इस कार की कीमत करोड़ों में बताई जा रही हैं। कार बिकने की खबर सामने आते ही फेंस प्रियंका के लिए काफी परेशान हो रहेे हैं।
करोड़ों की रॉयल कार बेची
वे जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका ने अपनी करोड़ों की कार को क्यों बेचा। क्या प्रियंका और निक को किसी तरह की फायनेंसियल प्राब्लम का सामना करना पड़ा रहा है? आखिर प्रियंका ने ऐसा किया ही क्यों? आपको प्रियंका की रॉयल कारों में शामिल रॉल्स रॉयस घोस्ट तो याद होगी ही। प्रियंका बड़ी ही शान से अपनी इस कार में घुमा करती थी।
इस कार से प्रियंका को भी काफी लगाव था। इसीलिए उन्होंने इस कार को और भी खूबसूरत बनाया था। प्रियंका ने अपनी इस रॉयल कार के लिए शानदार इंटीरियर करवाया था। और इसमें कई फैन्सी गैजेट्स का भी इस्तेमाल किया था। ऐसे में अपनी पसंदीदा कार को प्रियंका ने भला कैसे बेच दिया यह सवाल तो उठना लाजमी ही हैं।
इस लिए बेची कार
आपको बता दें कि प्रियंका ने यह कार साल 2013 में खरीदी थी। लेकिन अब उन्होंने इस कार को बंगलुरु के रहने वाले एक बिजनसमैन को बेच दी है। हालांकि प्रियंका ने अभी अपनी इस कार को बेचने को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है। ना ही उन्होंने इसकी कीमत या इसे बेचने की वजह बताई हैं। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका ने यह कार इसलिए बेच दी क्योंकि वे यह लंबे समय से उनके गराज में पड़ी हुई थी।
शादी के बाद प्रियंका तो अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। जिसके बाद उनकी यह कार ऐसे ही गराज में रखी हुई हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी बेटी का ख्याल रखने में व्यस्त हैं। भले ही प्रियंका ने अपनी बेटी की तस्वीर या उसका नाम अभी नहीं बताया हो लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के लिए अपने नए घर में रिनोवशन कर उसका कमरा खुब अच्छे से सजाया है। जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं।