करीना कपूर को होली खेलने से है नफरत! खुद बताई इसके पीछे की वजह

होली का त्योहार आ चुका है और बॉलीवुड के सितारे भी रंगों में रंगे नजर आएंगे। सबकी फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली है। लेकिन बॉलीवुड में एक शख्सियत ऐसी हैं जिसकी होली की तस्वीरें आपको देखने को नहीं मिलेगी। जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं उन्हें होली पहले तो बहुत पसंद थी, लेकिन अब उन्हें रंग अच्छे नहीं लगते हैं।
इस एक्ट्रेस को नहीं पसंद होली खेलना
बॉलीवुड में भी हर साल होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी भी है जिसे होली का रंग पसंद नहीं है। होली के त्योहार का रंग हर किसी को बखूबी रंग देता है। शायद ही ऐसा कोई हो जो रंगों के इस त्योहार से बचना चाहता हो। वो नाम है करीना कपूर का। जी हां, अदाकारा अब रंगों के इस त्योहार से दूर भागती हैं। खुद उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया था।
दादा के जाने से फीका पड़ गया होली का रंग
कपूर खानदान की होली कभी इतनी फेमस हुआ करती थी कि हर कोई इसके के चर्चे करता नजर आता था। राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली की पार्टी रखी जाती थी जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारे शामिल होते थे। करीना कपूर को होली तब बहुत पसंद थी। अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब थी। वो उनके साथ होली मनाती थी। लेकिन उनके जाने के बाद कपूर खानदान में होली का जश्न फीका पड़ गया।
दादा को याद कर भावुक हो गई थीं करीना
एक इंटरव्यू के दौरान अपने दादा को याद करते हुए करीना ने बताया था कि, पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। उनके जाने के बाद होली का जश्न फीका पड़ गया है। इसलिए सब लोग होली को बेहद सादगी के साथ खेलते हैं। हालांकि सैफ अली खान से शादी के बाद करीना अब अपने बच्चों के साथ होली खेलती नजर आती हैं।
आरके स्टूडियो की होली थी मशहूर
बता दें कि राजकपूर की होली सबसे खास होती थी। आरके स्टूडियो में गेट के पास ही एक बड़ा सा तालाब बना होता था जिसमें रंग भरे होते थे। जो भी वहां पहुंचता सबसे पहले रंग भरे तालाब में डूबकी लगाकर आगे बढ़ना होता था।
गाना-बजाना, खाना-पीना सबकुछ दिनभर इस स्टूडियो में होता था। जहां बॉलीवुड से जुड़े बड़े और छोटे कलाकार शामिल होते थे। इस होली पार्टी में आने के लिए हर कोई बेताब रहता था। करीना भी इसमें शिरकत करती थीं और होली एन्जॉय करती थीं।