अजब ग़जब

होली के दिन इन लड़कों को होती हैं लड़कियों को भगाने की छुट, घरवाले भी नहीं बोल सकते ना

कल देशभर होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर कई जगहों पर अलग अलग परंपरा हैं। वैसे तो होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाते हैं। इसके अलावा अलग अलग जगहों पर अलग अलग परंपराओं को भी माना जाता हैं। ऐसी ही एक अजीबोगरीब परंपरा यहां भी हैं।

इस परंपरा के बारे में सुनने के बाद हो सकता हैं। आपको इस पर यकिन ना हो लेकिन यह परंपरा सालों से चली आ रही हैं और यहां के लोग आज भी इस परंपरा का पालन करते हैं। दरअसल यह अजीबोगरीब परंपरा मध्यप्रदेश में मानी जाती हैं। इस परंपरा के मुताबिक यहां होली के दिन लड़के अपनी पसंद की लड़की को भगा ले जाते हैं। और इसके लिए उन्हें कोई भी कुछ नहीं कह सकता हैं।

असल में इस परंपरा के तरह होली का मेला लगता हैं और इसी मेले में ये लोग आपस में एक दूसरे को पसंद करते हैं और पसंद करने के बाद वे एक साथ भाग जाते हैं। इस परंपरा को भील आदिवासी लोग निभाते हैं। मध्यप्रदेश के एक गांव में भील आदिवासी लोग अपने गांव में लगे मेले में जाते हैं।

गाल पर गुलाल लगा कर भगा लेते हैं लड़कियां

इस मेले में लोग अपनी जरुरत की चीजों को खरदने के साथ ही शादी लायक लड़के और लड़कियों के लिए रिश्ते खोजे जाते हैं। इसके बाद यहां पर आए युवक युवती एक दूसरे को पसंद करते हैं। इस परंपरा के मुताबिक गांव के सारे लोग इस मेले में जमा होते हैं। इसके बाद भील युवक अपने हाथों से मांदल नामक एक वाद्य यंत्र बजाते हैं। इसके साथ नाचते भी हैं। इसके बाद वे लोग वहां बैठी युवतियों के गाल पर गुलाल लगाते हैं।

इस दौरान कोई भील युवक जिस भी युवती के गाल पर गुलाल लगा देते हैं, अगर वह वह युवती भी बदले में उस युवक को गुलाल लगा देती है तो यह उन दोनों के रिश्ते के लिए उनकी आपसी रजामंदी समझी जाती है। जिसके बाद युवक अपनी पसंद की हुई युवती को सबके सामने से भगा कर ले जाते हैं। इस परंपरा के मुताबिक इसे ही दोनों की शादी समझा जाता हैं।

घरवाले भी नहीं कह सकते कुछ

युवती अगर इस दौरान किसी लड़के के साथ भागने को तैयार हो जाए तो इसके लिए उसके घरवाले या परिजन भी उसे कुछ नहीं कह सकते हैं। जबकि अगर युवती उस युवक को पसंद नहीं करती हैं, तो वह उसके गालों पर गुलाल नहीं लगाएंगी। इसके बाद युवक चाहे तो किसी और युवती के गालों पर गुलाल लगा कर उसे पसंद कर सकता है।

Related Articles

Back to top button