राज कपूर से सलमान तक, सेलेब्स के घर इस अंदाज में खेली जाती है होली, देखें रंग में रंगी तस्वीरें

होली रंगों के साथ-साथ खुशियों का भी त्यौहार होता है। होली में लोगों के बीच एक अलग ही माहौल होता है। झूमते, नाचते और मस्ती भरे अंदाज में इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है। जहां आम जनता रंगों के रंग में नजर आती है तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी म्यूजिक होली पार्टी करते नजर आते हैं।
होली के मौके पर सोशल मीडिया पर रंग बिरंगी तस्वीरें देखने को मिलती है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड दुनिया से जुड़े उन सितारों के बारे में जिनके घर अलग अंदाज से होली सेलिब्रेट की जाती है।
राज कपूर के घर की होली
राज कपूर के घर खेली जाने वाली होली बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर है। एक जमाने में यहां की होली इतनी पॉपुलर हुआ करती थी कि बॉलीवुड दुनिया से जुड़े हर सितारे को इस पार्टी में बुलाया जाता था। सोशल मीडिया पर राज कपूर की होली पार्टी की तस्वीरें देखने को मिलती है जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस दौर में किस अंदाज़ में यहां होली खेली जाती थी।
अंबानी परिवार के घर की होली
देश के सबसे धनी परिवार अंबानी परिवार के यहां भी होली की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। अंबानी परिवार में हर साल होली का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया जाता है जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े सितारे भी शामिल होते हैं। साल 2020 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास भी अंबानी परिवार की होली में शामिल हुए थे जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही थी।
सलमान खान के घर की होली
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी होली का त्यौहार बहुत ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। सलमान खान अपने पनेवल स्थित फार्महाउस पर होली का जश्न मनाते हैं जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई सितारे शामिल होते हैं। इसके अलावा खान परिवार का हर एक सदस्य इस होली में शामिल होता है।
अमिताभ बच्चन के घर की होली
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के घर भी होली का शानदार जश्न होता है। अमिताभ बच्चन के घर भी होली में बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे पहुंचते हैं। वह हर साल अपने घर ‘जलसा’ में शानदार होली पार्टी रखते हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इस दिन पूरा बच्चन परिवार एक साथ होली का जश्न मनाता है।
सुभाष घई के घर की होली
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक सुभाष घई भी अनोखे अंदाज से होली का जश्न मनाते हैं। इस पार्टी में भी बॉलीवुड दुनिया के तमाम सितारे पहुंचते हैं जो मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं। एक समय पर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की होली की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। होली के दौरान शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ जमकर डांस किया था। वहीं सोशल मीडिया पर इस कपल को इस अंदाज में खूब पसंद किया गया था।