बॉलीवुड

शादी की बात पर शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय ने दी थी धमकी, बोलीं-8 दिन में शादी करो वर्ना…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हुए हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में सफ़लता का परचम लहराने के बाद सियासी पिच का रुख़ किया है। उन्हीं में से एक शत्रुघ्न सिन्हा हैं। जो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

फिल्म और राजनीति, दोनों ही क्षेत्रों में उन्होंने खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा की शख्सियत से जो कोई भी परिचित है उसे यह बात जरूर पता होगी कि वे अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, और अक्सर वे इस वज़ह से अपने सामने वालों को ख़ामोश करा देते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसी भी एक्ट्रेस थीं जिसके सामने शत्रुघ्न सिन्हा ही खामोश हो गए थे।

बात उस समय की जब शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मो में सक्रिय रूप से कार्य करते थे तब उनका नाम उस दौर की खूबसूरत अभिनेत्री रीना रॉय के साथ खूब जोड़ा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के प्यार की खूब सुर्खियां बनती थी, बताया जाता है कि ये दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे।

बताया जाता है कि ये दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन एक दिन जब रीना रॉय को पता चला कि शत्रुघ्न सिन्हा किसी और से शादी करने वाले हैं, तो रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा को धमकी दे डाली थी।

रीना की इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था उन्होंने बताया कि जब रीना को पता चला कि मैं उसे छोड़कर किसी और लड़की से शादी करने वाला हूं, तो ये बात सुनकर रीना ने बुरा नहीं माना, बल्कि रीना ने मुझसे पूछा कि किस लड़की से शादी कर रहे हो मैंने सहमते हुए बताया कि पूनम सिन्हा से।

इस बात पर रीना ने कहा कि अगर तुम किसी और लड़की से शादी करते तो मैं तुम्हे जान से मार डालती, लेकिन पूनम से शादी करके तुम बच गए हो। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि रीना बहुत ही शानदार और दिलखुश महिला है। उनका मैं हमेशा से सम्मान करता हूं।

इतना ही नहीं शत्रुघ्न की शादी से पहले एक बार और उनके और रीना के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा को धमकी दे दी थी कि वो दोबारा पूनम के साथ काम नहीं करेंगे। रीना ने धमकी दे दी थी कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा उससे शादी नहीं करेंगे तो अगले 8 दिनों में वो किसी से भी शादी कर लेंगी।

शत्रुघ्न सिन्हा की शादी के कुछ महीने बाद ही रीना रॉय ने भी शादी रचा ली। उन्होने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन खान से ब्याह रचाया था। बता दें सोनाक्षी ने जब फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया तो उनके लुक की काफी चर्चा हुई और इसे रीना रॉय से जोड़कर देखा गया। कहा गया कि सोनाक्षी की शक्ल शत्रुघ्न की एक्स-गर्लफ्रेंड रीना रॉय से मिलती है। बॉलीवुड के गलियारों में तब यहां तक चर्चा थी कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी के बाद भी रीना रॉय से मिलते रहे।

Related Articles

Back to top button