धार्मिक

राशिफल 19 मार्च: आज शनि कृपा से इन 4 राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको शनिवार 19 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने घर के बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते बने रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। कामकाज में की गई मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तो की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के अधूरे काम पूरा करने में सफल रहने वाले हैं। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी की मदद से किसी महत्वपूर्ण कार्य में अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला ले रहे हैं, तो उससे पहले परिवारवालों की राय लेना बेहतर होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बहुत ही अच्छा दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन में आज खुशियां आएंगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने घरेलू कार्यों में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर कीजिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। खास लोगों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज छात्रों का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। अगर आप साझेदारी में कोई कार्य शुरू करते हैं, तो उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका ध्यान आध्यात्मिक की तरफ ज्यादा लगेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से संबंधित अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक नहीं है। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए परिवार वालों की मदद लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे आपके सभी कार्य सफल होंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी से वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य सफल कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर के छोटे बच्चों की कोई जिद पूरी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आज आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करने वाले हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं, जिनका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा होने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। भाई-बहनों की मदद से किसी काम में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button