विशेष

भारत-पाकिस्तान की दो लड़कियां एक-दूसरे से कर बैठी इश्क, रचाई शादी, वायरल हुई खूबसूरत लवस्टोरी

ऐसा कहा जाता है कि प्यार में ना तो कोई दुरी मायने रखती है और ना किसी प्रकार की कोई बंदिश लगाई जा सकती है। प्यार को परवान चढ़ने से खुद इंसान की बनाई सरहदें भी नहीं रोक पाती। हम सभी लोगों ने प्यार से जुड़ी हुई बहुत सी कहानियां सुननी हैं, जिसमें लड़का और लड़की एक दूसरे से इतनी मोहब्बत करने लगते हैं कि वह अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दो लड़कियों की कहानी बताने जा रहे हैं, जो एक दूसरे के प्यार में ऐसी डूबी कि हर जुबां पर उनकी प्रेम कहानी की दास्तां मुस्कुराहटों के साथ सुनाई दे रही है। जी हां, इन दोनों लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। मूल रूप से भारत की रहने वाली बियांका माईली और पाकिस्तान की साइमा अहमदी की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

दोनों ने साल 2019 में अमेरिका में रचाई थी शादी

आपको बता दें कि इन दोनों लड़कियों को एक दूसरे से “इश्क वाला लव हुआ” और फिर दोनों ने शादी कर ली। भारत के रहने वाली बियांका और पाकिस्तान की सायमा की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बियांका और सायमा ने साल 2019 में अमेरिका में शादी रचाई थी। दोनों लड़कियों का सिर्फ देश ही नहीं बल्कि धर्म भी एक दूसरे से अलग है। बियांका क्वेश्चन हैं और वहीं उनकी पार्टनर साइमा मुस्लिम हैं।

एक इवेंट के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

आपको बता दें कि बियांका कोलंबियन-इंडियन हैं। दरअसल, साल 2014 की बात है, अमेरिका में एक इवेंट हो रहा था। इसी इवेंट के दौरान बियांका की मुलाकात साइमा के साथ हुई थी। साल 2014 से ही यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रही थीं। इन दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने साल 2019 में कैलिफॉर्निया में शादी रचा ली।

सोशल मीडिया पर कहानी और तस्वीरें हुई वायरल

जब बियांका और साइमा ने शादी की थी तो उनकी कहानी और तस्वीरें दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं बल्कि उनकी ड्रेसेज की भी काफी सराहना हुई थी। बियांका साड़ी पहने हुए नजर आई थीं। उन्होंने अपनी मांग में टीका भी लगाया हुआ था। वहीं अगर हम साइमा की बात करें तो वह इस खास मौके पर ब्लैक शेरवानी पहने हुई नजर आई थीं।

इतना ही नहीं बल्कि शादी के दिन ढोल-नगाड़ों के साथ बकायदा बरात भी आई थी। यह शादी दोनों लड़कियों के परिवार वालों की मर्जी से संपन्न हुई थी। दोनों पक्षों के माता-पिता एक दूसरे से मिले और जमकर इस शादी में खुशियां मनाई गई थीं। आखिर में बियांका और साइमा ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाकर जीवनभर साथ रहने का वादा कर लिया।

लोग उनके हैं फैन

लोग, बियांका और साइमा के फैन हैं। उनकी तस्वीरों और उनकी कहानी से लोगों को प्रेरणा भी मिल रही है। इन दोनों की खूबसूरत और प्यारी प्रेम कहानी पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है और सैकड़ों लोग लाइक कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button