बॉलीवुड

तलाक की चर्चा के बीच प्रियंका ने भरी महफिल पति निक का उड़ाया मजाक, एज गैप को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका नाम दुनियाभर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। यह एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री बन चुकी हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी पाने में सफल हुई हैं। प्रियंका अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभिनेत्री का चर्चा में रहने के पीछे की वजह उनका और उनके पति के बीच तलाक की खबर हैं। जी हां, जब से प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने सरनेम यानी “जोनस” को हटाया है तब से लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा में अपने इंस्टाग्राम से अपने पिता के सरनेम “चोपड़ा” को भी हटा दिया है। जब अभिनेत्री में “जोनस” सरनेम हटाया तो लोगों को ऐसा लगने लगा कि प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की खबरों के बीच एक वीडियो साझा किया है जिससे जो लोग दोनों के तलाक लेने की बात कह रहे थे, उन लोगों की बोलती बंद कर दी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसका प्रसारण बहुत ही जल्द नेटफ्लिक्स पर किया जाने वाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ-साथ उनके भाइयों को भी रोस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को देखने के बाद बहुत प्रभावित हो रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर खड़ी हुई नजर आ रही हैं और एक कोने में तीनों जोनस ब्रदर्स भी बैठे हुए दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा वीडियो में निक और अपने बीच एज गैप को लेकर भी मजाक बना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा वहां पर मौजूद दर्शकों से कहती हुई नजर आ रही है कि “मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में कहती हैं कि “मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है, इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है। अभिनेत्री आगे कहती हैं कि “निक और मुझमें 10 साल का उम्र का फासला है। जी हां, 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाता है और मैं उसे समझाती हूं, जो कि ठीक भी है क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। जैसे वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।”

priyanka chopra and nick johnson

जब प्रियंका चोपड़ा इतना कहती हैं तो वहां पर मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद लोग काफी उत्सुक हो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि पूरी परफॉर्मेंस उन्हें कब देखने को मिलने वाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह गोल्डन कलर की ड्रेस में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button