धार्मिक

शनिदेव इन 4 राशियों के सुधरेंगे किस्मत के सितारे, धन-दौलत के साथ तरक्की के मिल रहे शुभ संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य के जीवन में राशियों का बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशियों की सहायता से भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पहले से अनुमान लगाकर हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, दरअसल, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होने की वजह से व्यक्ति की नौकरी, व्यापार, परिवार, जीवन पर प्रभाव पड़ता है, समय के साथ-साथ रोजाना ही व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां अलग-अलग होती है, आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोगों के ऊपर शनि कृपा बरसने वाली है और शनि देव इन राशियों की किस्मत में सुधार करेंगे, धन दौलत के साथ-साथ तरक्की मिलने की संभावना बन रही है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व प्रतिभाशाली और प्रभावी रहने वाला है। आपको अपने सगे-संबंधियों का महत्वपूर्ण कार्यों में पूरा सहयोग मिलेगा। शनि कृपा से आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके सामने लाभ के कई अवसर खड़े हो सकते हैं। इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं। आप अपने सभी कामकाज उत्साह के साथ पूरा करेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आपका दिमागी संतुलन बेहतर रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने करियर में जो कुछ भी चाहते हैं उसके मार्ग आपको हासिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को व्यवसाय से संबंधित परेशानियों का समाधान मिल सकता है परंतु आपको अपनी बोलचाल पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। निजी जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप बाहर के खानपान से दूर रहें। आप किसी मनोरंजक कार्य में भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अचानक आपको खोया हुआ धन वापस मिल सकता है। जिससे आपके मन को खुशी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के जीवन को अलौकिक घटनाएं प्रभावित कर सकती हैं। किसी नए कार्य की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई भी नया कार्य करने से पहले सोच विचार अवश्य कीजिए। कार्यस्थल की परिस्थितियां ठीक-ठाक रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने किसी खास दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। आप अधिक तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। शनिदेव के आशीर्वाद से आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जो आपको सफलता के मार्ग पर ले जाने में सहायता कर सकती है। महत्वपूर्ण बिजनेस में वरिष्ठ लोगों से बातचीत होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी मेहनत के बलबूते पर अच्छा फायदा मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आप अपना पारिवारिक जीवन बेहतरीन व्यतीत करेंगे। भाग्य के सहारे आपको अपने करियर में सफलता मिल सकती है। अगर आप अपने कामकाज में धैर्य रखेंगे तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। कुछ लोग आपके कामकाज को नोटिस कर सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय सोच विचार अवश्य कीजिए। घर परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी हो सकती है। दांपत्य जीवन में तालमेल बने रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता पिता का आपके जरूरी कामकाज में पूरा योगदान रहेगा। बच्चों से संबंधित जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति सकारात्मक तरंगों से भरपूर रहने वाले हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। आप अपने सभी कार्यों को ठीक समय पर अंजाम देंगे। निजी जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। प्रेम प्रसंग में आपको सुखद नतीजे मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जो आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। वित्तीय परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अतीत की बातें भुला कर अपने जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है। आप एक नई ऊर्जा का संचार अपने आप में महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र में अपना नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। धन संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ अहम कदम उठाने का प्रयास करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। आपकी लव लाइफ काफी हद तक ठीक ठाक रहेगी। लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जिससे आप काफी आनंदित होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज पर फोकस करें अन्यथा आपका कार्य विलंब हो सकता है। आप अपने बीते हुए कल के बारे में सोच कर परेशान ना हो। आपको अपनी वर्तमान स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने की संभावना बन रही है। जिससे घर परिवार के लोग काफी परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव जन्म ले सकता है। इसलिए आप इस पर काबू रखें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आप अपने जरूरी कामकाज पूरे करेंगे। जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपनी परियोजनाओं के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। जिसका आपको आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलने वाला है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आपकी लव लाइफ के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहने वाली है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर मौज मस्ती के लिए जा सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कार्य क्षेत्र में काफी हद तक सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपसे कुछ लोग नया सीख सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने जरूरी कामकाज को लेकर किसी की सलाह ले सकते हैं। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से संपर्क होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। प्यार, रिश्ते और परिवार आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय लेना पड़ सकता है। जिसको लेकर आप थोड़े परेशान होंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति साझेदारी में कोई काम आरंभ कर सकते हैं। आपको अपने कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक रहने वाला है जो लोगों के ऊपर काफी गहरा प्रभाव डालेगा। आप अपनी तेज बुद्धि से अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन के प्रयोग में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना बन रही है। अनुभवी लोगों का महत्वपूर्ण दिशानिर्देश या मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

Related Articles

Back to top button