धार्मिक

आज गजकेसरी योग के साथ इन राशियों का सुधरेगा जीवन, नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दों में मिलेगा लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जब बदलती है तो इसकी वजह से बहुत से शुभयोग का निर्माण होता है और यह शुभ योग सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालते हैं, आपको बता दें कि आज चंद्रमा का संचार धनु राशि में हो रहा है, इसके साथ ही गुरु भी चंद्रमा के साथ रहने वाले हैं, गुरु चंद्र के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, आखिर यह संयोग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालने वाला है, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को कई शंका-आशंकाओं के चक्रों से छुटकारा मिलने वाला है। कार्य से जुड़ी हुई किसी योजना का शुभ परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सफलता के अच्छे द्वार मिलेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शैक्षणिक, कानूनी और राजनीतिक मामलों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपनी बुद्धि के बल पर अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने रोग की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। परंतु अगर आप सेहत की देखभाल करेंगे तो सभी बीमारियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को मिलाजुला लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने किसी काम में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको बड़ा पद मिलने की संभावना बन रही है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक परेशानियों में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। आपको नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। रुके हुए काम काज पूरे होंगे। आपको सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा कोई बड़ा रोग उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। व्यापार में आपको लाभ की स्थिति बन सकती है। आप अपने कामकाज में धैर्य से काम लें। इससे आपको अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। कार्यस्थल से जुड़ी हुई कुछ गुप्त बातें आपको पता लग सकती है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति इस योग की वजह से अपनी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखेंगे। कामकाज में आपका पूरा फोकस रहेगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं जिसका आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा। अनजाने डर और चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी मेहनत पर अधिक ध्यान दें। आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। जीवन साथी के साथ बिगड़े हुए रिश्तो में सुधार आ सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जरूरी योजनाओं को लेकर आप थोड़ा संभल कर निर्णय लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। गुप्त रूप से दुश्मन सक्रिय रहेंगे परंतु यह आपको किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो सकते। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से आप शारीरिक थकान से परेशान रहेंगे। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने जीवन साथी का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों पर विजय हासिल करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। माता पिता से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने खर्चों पर ध्यान दें। आराम और विलासिता पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपका मन उत्साह और उल्लास से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको कार्यालय में उन्नति मिलने की संभावना बन रही है। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप उत्तम भोजन का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन की कुछ परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। इस राशि वाले लोगों को नई जिम्मेदारी और उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक संपर्कों से खास सूचनाएं प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए फैसले काफी सही साबित हो सकते हैं। किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं परंतु आप वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना करें। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको धन लाभ होगा और नया पैसा बचत में बदलाव आ सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने पुराने कर्जो की भरपाई कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आपके दुश्मन आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। अचानक बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी योग्यता से ही सफलता हासिल होने वाली है। कार्यक्षेत्र और कारोबार में आपको आसपास के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपने किसी भी कार्य में लापरवाही और जल्दी बाजी करने से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button