बॉलीवुड

समुद्र के अंदर बिकीनी पहने मछलियों के बीच तैरते दिखी मौनी रॉय, देखें खूबसूरत Video

टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह अपनी अलग पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही है। मौनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे यहां अपने फोटोज़ और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर तो मौनी के 1 करोड़ 46 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में मौनी ने मालदीव के कुछ वीडियोज़ साझा किए हैं। इनमें वे पानी के अंदर मछलियों संग तैरती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके कुछ दूसरे साथी भी दिखाई देते हैं। मौनी जब समुद्र के नीचे होती हैं तो उनके आसपास से कई मछलियां गुजरती हुई नजर आती हैं।

एक अन्य वीडियो में वे खरगोश को खान खिलते दिखाई दे रही हैं। मौनी इन वीडियोज़ को साझा करते हुए कैप्शन में लिखती हैं – जन्मदिन के साथी.. गौतम बुद्ध ने एक बार कहा था, खुद में इंवेस्ट करो, मेडिकेट करो, किताबें पढ़ो, सेहतमंद कहना खो, पानी पियो, अपना शरीर हिलाओ, प्रकृति के साथ समय बिताओ, और आराम करो।

मौनी आगे लिखती हैं – उन्होंने ये भी कहा था कि अपनी लाइफ में किसी पर आरोप मत लगाओ। अच्छे लोग तुम्हें खुशियां देते हैं। बुरे लोग तुम्हें अनुभव देते हैं। और सबसे बुरे और खराब लोग तुम्हें सबक देते हैं। वहीं सबसे बेस्ट लोग आपको अच्छी यादें देते हैं। मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे दोस्तों ने मुझे इतने साल झेला और अभी भी प्यार कर रहे हैं। शुक्रिया।

देखें वीडियो


मौनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बताते चलें कि इसके पहले मौनी ने समुद्र बीच पर टहलते हुए अपना एक वीडियो साझा किया था।

वैसे आपको मौनी का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button