समाचार

मार्केट में आई भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, पतली गलियों में भी आराम से दौड़ेगी, जाने कीमत

खुद की कार होना आज भी कई मिडिल क्लास लोगों का सपना है। अब ये लोग कई सालों की सेविंग कर कार खरीद भी ले, लेकिन दिक्कत आए दिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम होते हैं। बाइक की तुलना में कार का माइलेज बेहद कम होता है। ऐसे में इस कार को खरीदने, इसका मेंटेनेंस करने और पेट्रोल-डीजल में एक आम मिडिल क्लास इंसान का बहुत खर्चा हो जाता है। इसलिए वह अपने कार खरीदने के सपने को मार देता है।

मुंबई की कंपनी ने लॉन्च की दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

लेकिन अब मुंबई की स्टॉर्म मोटर्स ने मिडिल क्लास लोगों को ध्यान में रखते हुए बाजार में एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार उतारी है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। पेट्रोल की तुलना में इलेक्ट्रिक कार के कई फायदे होते हैं। जैसे इसे चलाने में हर किलोमीटर का खर्चा पेट्रोल के मुकाबले बहुत कम रहता है। वहीं इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस भी पेट्रोल कार की तुलना में कम होता है।

ये है कार की खसीयत

स्टॉर्म मोटर्स ने हाल ही में इंडियन मार्केट में स्टॉर्म R3 लॉन्च की है। इस कार में तीन पहीएं लगे हुए हैं। हालांकि इस कार की गिनती तीन पहिया वाहनों में नहीं होगी। दरअसल तीन पहिया वाहनों में आगे एक पहिया और पीछे दो पहिए होते हैं। लेकिन इस कार में आगे दो पहिए जबकि पीछे एक पहिया है। इस कार में दो लोग बैठ सकते हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर तक चलती है।

4.5 लाख रुपये है कीमत

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप स्टॉर्म मोटर्स ने अपनी स्टॉर्म R3 EV कार की कीमत 4.5 लाख रुपये रकी है। यह कार कंपनी तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराएगी। इस कार में एक बड़े साइज की सनरूफ भी दी जाएगी। कार को ग्राहक महज 10,000 रुपये टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं।

सिर्फ इन शहरों में मिलेगी

हालांकि इस कार को शुरुआत में सिर्फ दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के ग्राहक ही खरीद पाएंगे। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ मुंबई, थाणे, नवी मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के ग्राहकों को ही सेल कर रही है। यह कार दिखने में काफी अनोखी और आकर्षक है।

बताते चलें कि भारत में इलेक्ट्रिक वहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ये वाहन न सिर्फ चलाने में काफी किफायती होते हैं, बल्कि इनसे धुआँ न निकलने के चलते पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। वैसे आपको ये इलेक्ट्रिक कार कैसी लगी?

Related Articles

Back to top button