धार्मिक

राशिफल 23 मार्च: आज 4 राशियों के जीवन में आएगा शुभ परिवर्तन, श्रीगणेश की कृपा से दूर होंगे दुख

आज हम आपको बुधवार 23 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। भाई-बहनों के साथ अगर कोई मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर आपको फायदा उठाने की जरूरत है। ऑफिस में कार्यभार कम रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में मन मुताबिक फायदा मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव बढ़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आप किसी नई संपत्ति की खरीद करने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आ रहा है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। नौकरी की स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप कोई भी फैसला तुरंत लेने से बचें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। कला व साहित्य में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने बिजनेस में भारी धन लाभ मिल सकता है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। जूनियर की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप अपने प्रयासों से काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपका पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त दिन है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार कर रहे लोगों को प्रगति होगी। कोई बढ़िया डील फाइनल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ की स्थिति बन रही है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे खर्चे बढ़ेंगे। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप प्रेम संबंधित मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। बच्चों की सेहत मैं सुधार आएगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी पूरी मदद करेगा। ससुराल पक्ष से अगर मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर होगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निवेश में मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

Related Articles

Back to top button