अजब ग़जब

ये कोई फोटोशॉप नहीं, सच में है इंद्रधनुष की तरह रंग-बिरंगा पेड़, जानिए कहां पाया जाता है

आप सभी लोगों ने आसमान में इंद्रधनुष तो देखा ही होगा। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने इंद्रधनुष ना देखा हो। अक्सर हमें इंद्रधनुष बरसात के मौसम में आसमान में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है और सात रंगों का बना होता है। लेकिन क्या आप लोगों ने कभी इंद्रधनुष की तरह रंग बिरंगा कोई पेड़ देखा है? आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने वाले हैं, जो इंद्रधनुष की ही तरह रंग बिरंगा है।

जी हां, अगर आप इस पेड़ की तस्वीरें देखेंगे, तो आपको भी यकीन नहीं होगा। आप लोगों में से ज्यादातर लोग यही सोचेंगे कि यह फोटोशॉप तस्वीर है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह सच में एक पेड़ है, जो इंद्रधनुष की तरह रंग बिरंगा है। दरअसल, यह पेड़ जब अपनी छाप छोड़ने लगते हैं, तो किसी इंद्रधनुष से कम नहीं लगते हैं।

इंद्रधनुष जैसे रंग के हैं पेड़

आज हम आपको इंद्रधनुष जैसे रंग-बिरंगे पेड़ की जो तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आप भी सोच विचार में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस पेड़ की छाल कुदरती तौर पर अलग-अलग रंगों में बदल जाती है। जब इन पेड़ों की छाल साल भर छिलने लगती है, तो उस पर इंद्रधनुष जैसे रंग दिखाई देने लगते हैं क्योंकि जैसे ही नई छाल की प्रत्येक परत परिपक्व होती है वह नीले, बैंगनी, नारंगी और लाल रंग की हो जाती है।

यह पेड़ नम वातावरण में उगते हैं। यह पेड़ हर मौसम में 3 फीट तक बढ़ते हैं। यह पेड़ देसी वातावरण में 250 फीट तक बढ़ सकते हैं, लेकिन अमेरिका में इनकी लंबाई केवल 125 फीट तक ही रहती है।

IFS अधिकारी ने पेड़ की अद्भुत तस्वीरें की शेयर

हाल ही में भारतीय वन सेवा अधिकारी (IFS) सुशांत नंदा ने इस पेड़ की अद्भुत तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। जब यह तस्वीरें सामने आई तो लोग इसे देखते ही रह गए। आपको बता दें कि इस पेड़ का नाम यूकेलिप्टस डिग्लुप्टा (Eucalyptus deglupta trees) है, जिसे “इंद्रधनुष यूकेलिप्टस” (नीलगिरी) के नाम से भी जाना जाता है।

जानिए यह पेड़ कहां पाया जाता है

आपको बता दें कि साल 1929 में पहला इंद्रधनुषी नीलगिरी का पेड़ हवाई में ओआहू ( O’ahu) के वाहियावा बॉटनिकल गार्डन में लगाया गया था। यह पेड़ देखने में बहुत सुंदर हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह पेड़ बड़े उपयोगी भी हैं। जी हां, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन पेड़ों की पत्तियों से जो तेल निकाला जाता है उसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं।

अगर हम यह बताएं कि आखिर यह पेड़ किन देशों में पाए जाते हैं तो आपको बता दें कि यह अद्भुत और अविश्वसनीय पेड़ मुख्य रूप से हवाई, फिलीपींस, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी के साथ-साथ कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा के दक्षिणी इलाकों में पाए जाते हैं।

शायद ही आप लोगों में से कोई होगा जिसने कभी इस तरह के इंद्रधनुष की तरह रंग बिरंगे पेड़ के बारे में सुना होगा। इस पेड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसने भी इन तस्वीरों को देखा बस वह देखता ही रह गया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह कुदरत का कमाल है।

Related Articles

Back to top button