अजब ग़जब

यूक्रेन खाली कर रहे लोग, जबकि चीन के लड़के वहां की लड़कियों को दुल्हन बनाने का ढूंढ रहें है मौक़ा

रूस और यूक्रेन में जहां एक ओर भयंकर युद्ध चल रहा हैं। रूसी हमलों से यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं। लाखों लोग अपने ही देश को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। अपनी जान बचाने के लिए लोगों को दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ रही हैं। ऐसे में आज युद्ध के 22 दिन होने पर इसे रोकने के लिए ऐसे कोई कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे इसे रोका जा सके। हालांकि इस युद्ध भूमि से भले ही लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। लेकिन अब भी देश की सेना रूसी सैनिकों के हमलों का मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं।

ऐसेे में कहा जा रहा हैं कि यूक्रेन की लड़कियों को लेकर एक बहुत ही चौंका देने वाली खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि चीन के लड़कों ने शादी के लिए यूक्रेन की लड़कियों को खोजना शुरु कर दिया हैं। इस बात का दावा डेटिंग सर्विस मीलिश्का की ओर से किया जा रहा हैं।

चीन के लड़के यूक्रेन की दुल्हन ढूंढ रहे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में युद्ध शुरु होने के बाद चीन के लड़कों ने अपनी शादी के लिए अब यूक्रेन की लड़कियों को खोजना शुरु कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया हैं कि लड़के अब दुगनी तादाद में यूक्रेन की लड़कियों से शादी करने की इच्छा रख रहे हैं।

युद्ध शुरु होने के बाद से ही यूक्रेन के लोगों के अपनी जान को बचाने के साथ ही अपने भविष्य को बचाना भी बहुत जरुरी हो गया हैं। ऐसे में यूक्रेन की लड़कियों के लिए अब उनका भविष्य यूक्रेन में तो सुरक्षित रहा नहीं हैं।

डेटिंग साइट्स पर भेज रहे शादी के प्रस्ताव

ऐसे में चीन के लड़के यूक्रेन की लड़कियों के लिए बेहतर विकल्प बनने की कोशिश कर रहे हैं। चीन के लड़के डेटिंग साइट्स और मैट्रिमोनियल साइट्स पर उनसे शादी के प्रस्ताव भेज रहे हैं। आपको बता दें कि चीन में लड़कियों की आबादी की तुलना में लड़कों की आबादी ज्यादा हैं। ऐसे में वहां के लड़कों को अपनी शादी के लिए कई बार दूसरे देश की लड़कियों पर ही डिपेंड रहना पड़ता हैं।

ऐसे में अब जब यूक्रेन से लोगों का पलायन हो रहा हैं तो चीन के लड़के भी अपने जीवनसाथी के लिए यूक्रेन की लड़कियों को चुन रहे हैं। चीन में ईस्ट यूरोप की लड़कियों को ज्यादा पसंद किया जाता हैं।

दोगुना हुआ यूक्रेन की लड़कियों के लिए इन्टरेस्ट

एक रिपोर्ट में बताया गया हैं कि पहले जहां पांच लड़के अपने लिए यूक्रेन की लड़कियों को शादी के लिए पहली प्राथमिकता देते थे। वो अब दुगनी से भी ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में डेटिंग सर्विस मिलिश्का ने बताया है कि चीन के लड़के जानते हैं कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन की लड़कियां दुखी होंगी। इसलिए वह अपने लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रही हैं।

ऐसे में वह चीन के लड़कों को पति के रूप में बेहतर विकल्प मानेंगी। डेटिंग साइट्स और शादी के लिए इस्तेमाल होने वाली कई अन्य साइटों पर भी चीन के लड़के यूक्रेन की लड़कियों को प्रीफर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button