बॉलीवुड

जीनत अमान की आंख इस एक्टर से झगड़े में हुई थी खराब, दो शादी होने के बाद भी तन्हा जी रहीं जिंदगी

70 और 80 के दशक के दिग्गज और खूबसूरत अदाकाराओ में जीनत अमान का भी नाम शुमार है। इन्होंने अपने समय में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का ऐसा जादू बिखेरा कि आज बॉलीवुड से दूर होने के बावजूद भी उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है और अक्सर फिल्मी दुनिया में भी उनकी चर्चा होती रहती हैं। जीनत अमान फिल्मों में अपनी ग्लैमरस छवि और निजी जिंदगी दोनों के लिए ही जानी जाती हैं।

जीनत अमान ने अपने समय में अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और लोग इनके अभिनय के साथ-साथ इनकी खूबसूरती के कायल थे। शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि जीनत अमान 1970 में फेमिना मिस इंडिया और मिस इंडिया पेसिफिक इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

इस फिल्म से मिली असली पहचान

जीनत अमान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म हलचल से की थी। यह फिल्म 1971 में आई थी। जीनत अमान का बॉलीवुड करियर ठीक-ठाक नहीं रहा था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने तो बॉलीवुड छोड़ने का भी मन बना लिया था। हालांकि दिग्गज अभिनेता देव आनंद ने ऐसा नहीं होने दिया।

ऐसा माना जाता है कि जीनत अमान ने जो फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है, उसमें देव आनंद साहब का सबसे बड़ा हाथ रहा था। जीनत अमान को देव आनंद के साथ वाली फिल्म “हरे रामा हरे कृष्णा” से सही मायने में असली पहचान हासिल हुई थी। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया था।

इस फिल्म ने बना दिया हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस

जीनत अमान ने “हरे रामा हरे कृष्णा” के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद 1978 में आई फिल्म “सत्यम शिवम सुंदरम” से जीनत अमान ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी। जीनत अमान की पहचान इस फिल्म के बाद एक हॉट और बोल्ड अभिनेत्री के रूप में होने लगी। भले ही इस फिल्म के लिए उनकी आलोचनाएं भी हुईं परंतु उनके स्टारडम पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा।

ऐसे हुई थी जीनत अमान की आंख खराब

जीनत अमान ने पर्दे पर ढेरों कलाकारों के साथ काम किया परंतु असल जिंदगी में उनकी पर्सनल लाइफ ज्यादातर वक्त तनाव में घिरी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीनत अमान की शादी अपने समय के चर्चित अभिनेता संजय खान से हुई थी लेकिन संजय खान ने सार्वजनिक जीवन में जीनत अमान को पत्नी मानने से परहेज किया था। जीनत अमान और संजय से जुड़ी हुई एक बड़ी कंट्रोवर्सी भी है, जिसकी चर्चा आज भी ग्लैमर की दुनिया में होती रहती है।

दरअसल, ऐसा बताया जाता है कि एक पार्टी के दौरान जीनत अमान और संजय के बीच झगड़ा हो गया था। संजय काफी गुस्से में आ गए थे और उन्होंने अपना आपा खो दिया। संजय ने जीनत अमान को इतनी जोर से धक्का मारा की अभिनेत्री की आंख हमेशा हमेशा के लिए खराब हो गई।

इस घटना के बाद संजय और जीनत अमान एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए थे, जिसके बाद जीनत अमान ने मजहर खान नाम के एक फिल्ममेकर से शादी रचा ली थी। इस शादी से जीनत अमान के 2 बच्चे हुए। परंतु यह शादी भी अधिक दिनों तक नहीं चल पाई। जीनत अमान ने खुद के दम पर अपने दोनों बच्चों की परवरिश की है।

Related Articles

Back to top button