आखिर क्यों सलमान खान हर वक्त पहने रखते हैं नीले रंग का ब्रेसलेट? जानिए इससे जुड़ा राज
बॉलीवुड के सुलतान यानी सलमान खान जो भी नया करते है वह फैशन बन जाता है। चाहे उनकी हेयर स्टाइल हो, मूंछ रखने का तरीका हो या कपड़ों की स्टाइल क्यों ना हो, फैंस सलमान के हर एक स्टाइल को फॉलो करते हैं। सलमान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं ऐसे में वह हर समय फैन्स से घिरे रहते हैं। ये देखकर हर किसी के मन में सवाल उठता है कि आखिर सलमान खान खुद को नेगेटिविटी और बुरी नज़र से कैसे बचाते हैं?
शायद आपने भी कभी सोचा ही होगा कि आखिर इतनी नेगेटिविटी से सलमान कैसे बचे रहते हैं? तो हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। आपने हमेशा ही सलमान खान के हाथ में एक ब्रेसलेट जरूर देखा होगा। इस चैन वाले ब्रेसलेट में लगा नीले रंग का पत्थर उन्हें बुरी नज़र से बचाता है। आइए जानते हैं सलमान खान के इस ब्रेसलेट की पूरी कहानी।
View this post on Instagram
सलमान ने बताई ब्रेसलेट की कहानी
सलमान खान ने खुद एक इवेंट के दौरान अपने ब्रेसलेट के बारे में बताया था। वीडियो देखा जा सकता है एक इवेंट में सलमान खान की एक फैन एक्टर से इस ब्रेसलेट के बारे में पूछती हैं। इस पर सलमान बताते हैं कि, जब वे छोटे थे तब उनके अपने पिता सलीम खान ठीक ऐसा ही एक ब्रेसलेट पहना करते थे।
सलमान के अनुसार उन्हें यह काफी कूल लगता था। सलमान आगे बताते हैं कि जब वे खुद एक्टिंग करने आए तब उनके पिता ने उन्हें भी ठीक वैसा ही ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। एक्टर ने वीडियो में बताया था कि ब्रेसलेट में मौजूद पत्थर का नाम फिरोजा है।
इसे लकी मानते हैं सलमान
सलमान ने आगे बताया कि, यह पत्थर एक्टर पर आने वाली सभी नेगेटिविटी को खुद ही झेल जाता है। सलमान ने कहा, यह पत्थर निगेटिविटी पास आने पर खुद ब खुद चटककर टूट जाता है। यह उनका 7वां पत्थर है। सलमान खान ने एक बार इस ब्रेसलेट को लेकर बातचीत मेंं कहा था कि ये उनके लिए लकी है।
जब खो गया था सलमान का लकी ब्रेसलेट
सलमान का लकी ब्रेसलेट एक बार घूम भी चुका है। इस बारे में खुद सलमान ने बताया था। उन्होंने कहा था कि, ब्रेसलेट घूमने से वह बैचैन हो गए थे। उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। सलमान अपने ब्रेसलेट को किसी भी तरह इसे वापस लाना चाहते थे। घर में हर जगह ढूंढ़ा गया, नहीं मिला। आखिरकार यह स्विमिंग पूल में मिला। ये ब्रेसलेट एक्टर अस्मित पटेल को मिला था। उन्होंने सलमान को इसे वापस लौटा दिया था।