धार्मिक

राशिफल 24 मार्च: आज ये 6 राशि वाले होंगे मालामाल, धन कमाने के हाथ लगेंगे अवसर

आज हम आपको गुरुवार 24 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुकी हुई प्रमोशन मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप आंखें मूंदकर किसी पर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके मन काफी खुश होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। थोड़ी बहुत परेशानियों से मन चिंतित हो सकता है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। बिजनेस में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कार्य क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए कामों में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा। आपका मन शांत रहेगा। जरूरी काम पर फोकस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घर के छोटे बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, उनको कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। भविष्य की चिंता खत्म हो जाएगी। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन परेशानी भरा रहेगा। गुस्से में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा भविष्य में पछताना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। पिताजी की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धन कमाने के बहुत से अवसर हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचान कर आप उनका फायदा उठाएं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों के की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। परिवार में किसी सदस्य की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। खास लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पुराने दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button