बॉलीवुड

पिता ने बिना मर्जी जाने ही डॉ. नेने से कर दी थी माधुरी की शादी, सालों बाद बयां किया दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को आज भला कौन नहीं जानता हैं। बच्चे से लेकर बड़े बड़े तक माधुरी की खूबसूरती और उनकी दिलकश अदाओं का फैन हैं। माधुरी दीक्षित आज इंडस्ट्री का वह नाम हैं जिसे हर कोई पसंद करता हैं। 90 के दशक में जब माधुरी अपने करियर की ऊंचाईयों पर थी ऐसे समय उनकी शादी की खबर से पूरी इंडस्ट्री ही हिल गई थी।

उस समय कई लड़कों के तो दिल टूट गए थे। ऐसे में शादी के इतने साल बाद माधुरी ने अपनी शादी से जुड़े एक ऐसे राज का पर्दा फाश किया हैं। जिसे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। अब आपको यह तो मालूम ही हैं कि माधुरी दीक्षित ने एनआरआई डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की थी।

बॉलीवुड की इतनी बड़ी एक्ट्रेस माधुरी के नाम सुनकर ही लोग यहीं सोचेंगे कि माधुरी भला अपनी पसंद के लड़के से ही शादी करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। माधुरी ने खुद इस बात को बताया हैैं कि डॉक्टर नेने उनकी नहीं बल्कि उनके पिता की पसंद थे। माधुरी ने ही बताया था कि उनके पिता ने उनकी मर्जी जाने बिना ही उनकी शादी पक्की कर दी थी।

पिता ने झूठ बोलकर करावा दी थी शादी

आज भले ही माधुरी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी दीक्षित की शादी के समय वे डॉक्टर नेने से प्यार नहीं करती थी। यह शादी उनके पिता ने ही तय की थी। यहां तक की माधुरी के पिता ने उन्हें यह भी नहीं बताया कि वे उनकी शादी करवाने वाले हैं। माधुरी के पिता ने उन्हें झूठ बोलकर उनकी शादी की थी।

बताया जाता है कि जब माधुरी दीक्षित को उनके पिता बिना उन्हें ये बताए अमेरिका ले गए कि उनकी वह उनकी शादी करवाएगें। अमेरिका ले जाने के बाद माधुरी के पिता ने उनकी मुलाकात श्रीराम नेने से करवाई। और बिना अपनी बेटी की मर्ज़ी जाने माधुरी की शादी तय कर दी। सिर्फ यहीं नहीं कुछ ही दिनों में उन्होंने वहां माधुरी की शादी भी करवा दी।

माधुरी ने बताई थी अपनी शादी की सच्चाई

शादी के बाद माधुरी ने बताया था कि उनके पिता ने बिना उनकी मर्जी जाने ही उनकी शादी डॉक्टर नेने से करवा दी थी। आगे माधुरी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को शादी के लिए इसलिए मना नही किया क्योंकि वह उनकी काफी इज्जत करती थी और यह बात जानती थी कि वह कोई भी गलत फ़ैलसा नही लेगे। आज शादी के इतने सालों बाद भी श्रीराम और माधुरी का रिश्ता काफी खुशनुमा हैं। श्रीराम के साथ माधुरी काफी खुश हैं।

Related Articles

Back to top button