धार्मिक

राशिफल 25 मार्च: आज इन 4 राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, दु:ख-परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको शुक्रवार 25 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बुरी संगति से हानि हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आपको अपनी कमियों पर ध्यान देना होगा। अपने लक्ष्य पर फोकस करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजारा रहा है। घर परिवार खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जोखिम हाथ में मत लीजिए। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव खत्म होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन हर्षित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दीबाजी से फैसला लेना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुरानी समस्या के खत्म होने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रखते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल रही है। अचानक आपके जीवन में कुछ अच्छी घटनाएं होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। सामाजिक दायरे को बढ़ाने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच विचार कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल होंगे। खास लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा मुश्किल भरा नजर आ रहा है। खासकर विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घरेलू खर्चों पर लगाम रखना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की इच्छा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में अधिक व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। जमीन-जायदाद में निवेश करना आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आप साझेदारी में नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामला मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। घर परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी पुरानी रुकी हुई योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। म जीवन में सुधार आने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको बिजनेस में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में और सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button