मनोरंजन

संग्राम सिंह ने किया पायल रोहतगी संग शादी का ऐलान, 12 सालों से हैं लीव इन रिलेशनशिप में

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी यूं तो अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन आजकल वो ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही हैं। पायल कंगना रनौत के इस रियलिटी गेम शो की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। शो में वो काफी अच्छा गेम खेलती नजर आ रही हैं। पायल फ़िलहाल बाहर की दुनिया से बेखबर हैं। इसी बीच उनके लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है।

संग्राम ने किया शादी का ऐलान

हाल ही में पायल रोहतागी के ब्वॉयफ्रेंड और रेसलर संग्राम सिंह ने पायल के साथ शादी का ऐलान कर दिया है। बता दें होली के एक दिन पहले ट्विटर पर शादी की अनाउंसमेंट करके संग्राम सिंह ने ये बता दिया कि अब कुछ ही महीनों में ये दोनों पति पत्नी के रिश्ते में बंध जाएंगे।

ट्विटर पर संग्राम सिंह ने लिखा, “पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं। हम दोनों एक जैसे हैं, हर कपल की सोच और उनका रहन–सहन एक जैसा होना चाहिए। हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी लेकिन दोनों काम की प्रतिबद्धताओं के कारण जुलाई में मेरे जन्मदिन के करीब शादी करेंगे। भगवान सब का भला करे।”

जुलाई में होगी शादी

संग्राम सिंह ने ऐलान किया है कि इसी साल जुलाई में वह प्यार से शादी करने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि वह पायल रोहतगी के साथ पिछले 11-12 सालों से लीव इन रिलेशनशिप पर रह रहे हैं। संग्राम ने कहा कि, लेकिन अब समय आ गया जब हम दोनों को शादी कर लेना चाहिए।

पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे

संग्राम ने बताया कि, ‘हम 11-12 साल से साथ हैं। हमने सबसे लंबे समय से रहना शुरू कर दिया है। यह समय है कि हम शादी के बंधन में बंध जाएं।’ उन्होंने कहा कि, ‘वह जुलाई में उनके जन्मदिन से एक दिन पहले या एक दिन बाद शादी करेंगे। मगर ये कंफर्म है कि शादी जुलाई 2022 में होगी। ये फंक्शन गुजरात या हरियाणा में होगा लेकिन शादी बहुत ही सिंपल होगी।

बच्चों की प्लानिंग पर कही ये बात

बच्चों की प्लानिंग को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, ‘अब शादी हो रही है तो फैमिली स्टार्ट करेंगे। हमारे माता-पिता बूढ़े हैं और इसलिए हम बच्चों को जल्दी चाहते हैं। बाकी भगवान की मर्जी।’ इसके अलावा संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

कौन होगा विनर? संग्राम ने बताया

जब संग्राम से इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि, अगर उन्हें लॉक अप में जाने का मौका मिला तो वह जाएंगे या नहीं? इस पर उन्होंने कहा हां बिल्कुल। संग्राम ने जब पूछा गया कि, कौन ये शो जीतेगा तो उन्होंने कहा पायल और निशा रावल। मुनव्वर फारुकी और करणवीर बोहरा स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। वो लड़कियों को आगे करके, उनको ढाल बनाके अपनी गेम खेल रहे हैं।

इस तरह हुई थी पायल-संग्राम की मुलाकात

एक्ट्रेस पायल रोहतगी लॉक अप शो में एक मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आई है। वह शुरुआत से ही शो बेहतरीन ढंग से खेल रही हैं। बता दें पायल और और संग्राम एक दूसरे को रियलिटी शो ‘सर्वाइवर इंडिया’ में मिले थे। इस शो के बाद पायल और संग्राम एक-दूजे को डेट करने लगे।

हालांकि इस रिएलिटी शो को देखने में कोई नहीं कह सकता कि दोनों एक-दूसरे में इंटरेस्टेड हैं। पायल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इससे पहले भी पायल संग्राम को मिल चुकी थीं। एक दफा की बात है वो दिल्ली से आगरा जा रही थी। हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई। संग्राम ने कार रोकी और उनकी मदद की थी। धीरे-धोरे दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया और अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Related Articles

Back to top button