धार्मिक

महादेव इन 5 राशियों के हर लेंगे सारे दुख, इनकी कृपा से काम-धंधे में मिलेगा बड़ा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में लगातार होने वाला बदलाव हर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है, जैसी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में होती है उसी के अनुसार व्यक्ति के व्यापारिक, जीवन, नौकरी पर प्रभाव पड़ता है, आकाश मंडल में ग्रहों की स्थिति में लगातार बदलाव होने की वजह से समय के अनुसार मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां काफी उतार-चढ़ाव भरी रहती है, कभी जीवन में खुशियां रहती हैं तो कभी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, आपको बता दें कि 6 जुलाई 2020 यानी आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है, सावन के पहले सोमवार से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर महादेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनके आने वाले दिन बेहतर रहेंगे, इनको अपने काम-धंधे में बड़ा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का ध्यान भटकाने की कुछ लोग कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ करने से बचना होगा। आपको अपने कामकाज पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अचानक आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिन अवसरों का आप पूरा लाभ उठाएं। आप अपनी मेहनत के दम पर कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों को आप ठीक प्रकार से समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। जिसमें आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करने वाले हैं। महादेव की कृपा से आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं बहुत ही जल्द कामयाब हो सकती है। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सेहत का पूरा आनंद उठाने वाले हैं। परिजनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप छोटी-मोटी परेशानियों को अपनी बुद्धिमानी से समाधान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में बेहतर नतीजे हासिल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज के प्रति विश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। आप अपने कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों का अच्छा फल मिल सकता है। आप दूसरों की तकलीफ समझेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहने वाले हैं। आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी छोटी-मोटी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से बहुत से कार्य अन्य लोगों से निकलवा सकते हैं। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति किसी विशेष योजना में गंभीरता से सोच विचार करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क फायदेमंद रहने वाले हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका पूरा मन लगेगा। अचानक कार्यस्थल के वातावरण में कुछ बदलाव आने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। आपको यात्रा के दौरान संभल कर रहना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजर सकते हैं। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आप एक साथ बहुत सारे काम करने की योजना ना बनाएं अन्यथा आपके सभी कार्य विफल हो सकते हैं। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आपके लिए बेहतर साबित होगी। किसी से बातचीत करने के दौरान आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्तियों की मुलाकात प्रभावी लोगों से हो सकती है जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे। महादेव के आशीर्वाद से आपको अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं का अच्छा नतीजा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्छे व्यवहार से दुश्मनों को भी मित्र बना सकते हैं। कार्यस्थल में आपके कामकाज के तरीकों से साथ काम करने वाले लोग काफी प्रभावित होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद उठाने वाले हैं। आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी छवि सुधारने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा लंबे समय से की गई कोशिश सफल हो सकती है। सामाजिक स्तर पर नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने किसी खास मित्र के साथ नई योजना बना सकते हैं। आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने लोगों से प्यार और खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत और कोशिशों का अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यस्थल में सभी लोग आपका पूरा समर्थन करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। फिलहाल कुछ दिनों के लिए आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें क्योंकि धन हानि होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपके भाग्य में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। घर परिवार से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी दुखी करेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आप जरूरत से ज्यादा किसी के ऊपर भरोसा ना करें। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। कार्यस्थल में आपको अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं। आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों को कार्यस्थल में कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला कार्य मिल सकता है जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक आपके घर में बहुत सारे मेहमानों का आगमन हो सकता है जिसकी वजह से आप थोड़े व्यस्त रहने वाले हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अपने मनपसंद के भोजन का पूरा आनंद उठाने वाले हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन के कठिन परिस्थितियों से छुटकारा प्राप्त करेंगे। महादेव की कृपा से आपका समय बेहतर होने वाला है। घर परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सगे-संबंधियों के साथ आपके ताल-मेल अच्छे रहेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। नौकरी और करियर में आपको आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति किसी भी महत्वपूर्ण मामले में बिना सोचे समझे फैसला ना लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है। जिसका आपको काफी हद तक फायदा मिल सकता है। कामकाज में आपको मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों से फोन पर बातचीत करके आपका मन काफी खुश होगा। आप कुछ नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। जिसका भविष्य में अच्छा फल मिलने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़े:इन 5 राशियों को धन लाभ के हैं प्रबल योग, मां संतोषी दूर करेंगी जीवन के दुख

Related Articles

Back to top button