बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अरबाज खान की इस आदत से उन्हें होती थी चिढ़

अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कभी बॉलीवुड के सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश कपल में गिने जाते थे। अक्सर इन दोनों को साथ देखा जाता था और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती रहती थीं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की लव स्टोरी 1993 में शुरू हुई थी। उस समय के दौरान मलाइका अरोड़ा एक पॉपुलर वीजे और मॉडल थीं।

ऐसा बताया जाता है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक फोटोशूट के दौरान मिले थे। शादी से पहले इन दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जब इन दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था और अंदर एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं तो इसके बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान 1998 में विवाह के बंधन में बंध गए।

शादी के 4 साल बाद दोनों के बेटे अरहान ने 2002 में जन्म लिया। शादी के कुछ सालों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा परंतु मलाइका-अरबाज के बीच आपसी मतभेद कुछ ज्यादा ही बढ़ गए थे, जिसका परिणाम यह हुआ कि शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने अपनी शादी को खत्म कर दिया, जिससे फैंस का दिल टूट गया था।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की जोड़ी सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से रही थी। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते थे। दोनों के तलाक से लोग काफी हैरान हो गए थे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा सुनाने वाले हैं जब इन दोनों का तलाक नहीं हुआ था।

अरबाज खान की इस आदत से चिढ़ती थीं मलाइका अरोड़ा

दरअसल, एक चैट शो में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान पहुंचे हुए थे, जहां पर दोनों से ही कई सवाल पूछे गए थे। चैट शो के दौरान यह पूछा गया था कि एक-दूसरे की वह कौन सी बात है, जो सबसे ज्यादा खराब लगती है। इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि उन्हें अरबाज खान की किस बात से सबसे ज्यादा चिढ़ होती है।

मलाइका अरोड़ा ने यह बताया था कि अरबाज खान कहीं भी सामान रख कर भूल जाते हैं, जिसके चलते वह बहुत परेशान होती हैं। मलाइका अरोड़ा ने यह बताया कि अरबाज खान के कहीं भी सामान रख कर भूल जाने की इस आदत से उन्हें बहुत चिढ़ होती है। वहीं अरबाज खान ने यह बताया था कि मलाइका अपनी गलती नहीं मानती हैं और उनकी इस आदत से उन्हें चिढ़ होती है।

दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में बढ़ गए हैं आगे

आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों ही अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को ही अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर वैकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वहीं अरबाज खान की बात करें, तो वह इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button