अजब ग़जब

दिल्ली के वकील को हुआ यूक्रेनी लड़की से प्यार, जंग के बीच इस तरह जान बचाकर लाया भारत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक महीने से भी ज्यादा समय हो चुका हैं। ऐसे में आज भी दोनों देशों के बीच के तनाव को कम नहीं किया जा सका हैं। युद्ध के माहौल के बीच लाखों लोगों को यूक्रेन छोड़ने की नौबत आ चुकी है। लाखों लोग ना चाहते हुए भी अपने देश को छोेड़ कर दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

ऐसे में भारत के रहने वाले युवक ने कुछ ऐसा कर दिखाया हैैं। जिसे जानने के बाद अब हर कोई इस युवक की ही बाते कर रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि इस भारत में रहने वाले इस युवक ने यूक्रेन से अपनी गर्लफ्रेंड को जंग के माहौल से भी बचाकर अपने पास ले आया हैं।

दिल्ली के वकील ने किया यूक्रेन की गर्लफ्रेंड को प्रपोज

खबरों की माने तो यह युवक राजधानी दिल्ली में उच्च न्यायालय का वकील हैं। कुछ समय पहले इस युवक ने यूक्रेन की लड़की को प्रपोज किया था। जिसके बाद यूक्रेनी लड़की ने इस युचक का प्रपोजल एक्सेप्ट कर उसकी गर्लफ्रेंड बनना स्वीकार किया था। हालांकि कुछ समय बाद यह यूक्रेनी लड़की अपने देश लौट गई थी।

अपने देश पहुंचने के बाद यूक्रेन में जंग का माहौल बन गया जिसके बाद यह लड़की वहीं रह गई थी। लेकिन इस युवक ने अपनी इस गर्लफ्रेंड को वापस भारत ले आया हैं। हम जिस युवक की बात कर रहे हैं। वह अनुभव भसीन हैं, जिनकी उम्र 33 साल हैं और इस यूक्रेनी लड़की की पहचान एना होरोदेत्स्का के नाम से की गई हैैं। जो कि 29 साल की हैं।

लॉकडाउन से पहले एक दूसरे से मिले

अनुभव और एना दोनों ही एक यात्रा के दौरान पहली बार मिले थे। जिसके बाद दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ती चली गई। दोनों लगभग ढाई साल से एक-दूसरे को जानते हैं। अनुभव ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि साल 2020 में पहले लॉकडाउन से ठीक पहले जब पहली बार हम मिले तो एक-दूसरे को ठीक से जानना शुरू किया।

अनुभव ने बताया कि कोरोना के कारण 2020 में लगे लॉकडाउन के कारण एना भारत में ही फंस गई थी। एना आईटी कंपनी में काम करती हैं। जिसके कारण ही वह भारत आई थी। ऐसे में एना, अनुभव के घर पर तब तक रही जब तक वह घर वापस नहीं लौटीं। इसके आगे अनुभव ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद, हम दुबई में दोबारा मिले और फिर वह भारत आई। इसके बाद मैं भी यूक्रेन क राजधानी कीव गया। पिछले साल ही अनुभव और एना ने शादी करने का फैसला लिया था।

पिछले साल ही किया शादी का फैसला

अनुभव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले साल दिसंबर में जब एना भारत आई थी तब वह मेरे परिवार से मिली। इसी दौरान हमने शादी करने का फैसला किया। हालांकि इस फैसले के बाद एना दोबारा कुछ समय के लिए वापस यूक्रेन के लिए निकल गई। ऐसे में कुछ दिनों बाद ही जब यूक्रेन में रूसी सैना के हमले शुरु हुए तो एना और उसका परिवार अपने घर से बाहर शेल्टर होम्स में रहे।

जल्द करेंगे शादी

करीब तीन दिन शेल्टर होम में रहने के बाद एना ने पोलैंड जाने का फैसला किया। इसके बाद पौलेंड में अनुभव के कुछ दोस्तों ने एना और उसकी मां का ख्याल रखा। पोलैंड से एना ने भारतीय दूतावास में वीजा के लिए आवेदन किया और जब यह मंजूर हो गया, जिसके बाद एना भारत चली आई जिसके बाद अनुभव ने एयरपोर्ट पर ही एना का एक बार फिर प्रपोज किया। अनुभव ने बताया कि वे दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button