धार्मिक

राशिफल 27 मार्च: आज इन 3 राशि वालों पर बरसेगी सूर्यदेव की अपार कृपा, कामों में मिलेगी खूब सफलता

आज हम आपको रविवार 27 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों में काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन कमाने के जरिए हाथ लगेंगे। कामकाज में अपार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन निराशाजनक रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी किस्मत के भरोसे ना बैठें। आपको अपनी मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पुराने मित्रों से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है तो आप जरूर कीजिए माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। अचानक ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप कुछ नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बनाएंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको हर क्षेत्र से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के जरिए प्राप्त होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती बनी रहेगी। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं। आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। नए रोजगार आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों को अपने संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल होगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है इसलिए आप सेहत के प्रति लापरवाही मत कीजिए। वाहन धीमी गति में चलाएं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अतिरिक्त धन कमाने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। भूमि भवन से जुड़े हुए मामलों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आप कोई भी निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की शिक्षा की चिंता लगी रहेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button