धार्मिक

आज बन रहा विष्कुम्भ योग के साथ अनोखा संयोग, इन राशियों को होगी धन-वैभव व सुख-शांति की प्राप्ति

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस बार का सावन बहुत से शुभ योग में मनाया जाएगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने के कारण आकाश मंडल में बहुत से शुभ संयोग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, आज विष्कुम्भ योग के साथ कई ग्रहों के अनोखे संयोग बन रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनको इसका अच्छा फायदा प्राप्त होगा, इन राशियों के लोगों को धन वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को अपने घर परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए बहुत से मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान झेलना पड़ेगा। इसलिए आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की प्लानिंग बना सकते हैं। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को अपने सभी कार्यों में अच्छी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर बनेगा। आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगे। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से आपको कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना बन रही है जिससे आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति नए लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं जो आगे आने वाले समय में काफी फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ तरक्की मिलने की संभावना बनी हुई है। आप अपने परिजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य अंजाम देंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों का आने वाला समय शानदार रहने वाला है। आप अपने परिजनों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी हो सकती है। आप छोटी-छोटी परेशानियों को अपनी बुद्धिमानी से सुलझा सकते हैं। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन खुश होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। संतान पक्ष से आपकी सभी चिंता दूर होगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अचानक आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठायें, क्योंकि बार-बार ऐसे अवसर प्राप्त नहीं होते हैं। आपकी निजी जिंदगी बेहतर रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कामकाज पूरे कर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति अपने पारिवारिक मामलों को लेकर काफी हताश रहेंगे। अचानक किसी रिश्तेदार से दुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखने की जरूरत है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आत्मविश्वास और एकाग्र मन से आप अपने सभी कार्य पूरे करें। आपको इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से गुजर सकते हैं। आपके विचार नकारात्मक रहेंगे। जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को लेकर आप बहुत चिंतित रहने वाले हैं। कार्यस्थल का वातावरण मिलाजुला रहने वाला है। आपको अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है। घर के किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ेगा। जल्द ही आपके निजी जीवन की समस्याएं दूर हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों को इस अनोखे संयोग की वजह से धन लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आपके जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगीं। संतान की ओर से सुख मिलेगा। परिवार के लोग आपकी पूरी मदद करने वाले हैं। आप अपने किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात करेंगे। इस राशि वाले लोगों को किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर यकीन करने से बचना होगा। आप पहले सच्चाई जानकर किसी की बात पर विश्वास कीजिए। आपको वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके मन पर छायें निराशा के बादल दूर हो सकते हैं। आप किसी कार्य में अधिक सोच विचार करेंगे। इस राशि के लोग अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। संतान की तरफ से आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में शुभ नतीजे मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन में काफी खुश रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। बिजनेस में आपको अचानक बड़ा फायदा मिल सकता है। जिससे आपका मन काफी खुश होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कामकाज में तरक्की हासिल करेंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यस्थल की कठिन परेशानियों से निजात मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने रुके कामकाज पूरे करने में अपने मित्रों की सहायता ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको कई मामलों में भाग्य के सहारे उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। आप अपने कामकाज की जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

ये भी पढ़े:संकट मोचन हनुमान इन 5 राशियों के सभी प्रयास करेंगे सफल, करियर में मिलेगी तरक्की, मिलेगा धनलाभ

Related Articles

Back to top button