अजब ग़जब

वरमाला से पहले अचानक ही दुल्हन ने शुरू कर दिया डांस, देखते ही रह गया बैचारा दूल्हा : VIDEO 

इन दिनों सोशल मीडिया पर आपने भी शादीयों के कुछ ऐसे वीडियो जरुर ही देखे होंगे जो कि या तो आपको बहुत अजीब लगे हो या फिर जिन्हें देख कर आप भावुक हो गए हैं। तो वहीं इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो कि आपको हंसने पर मजबूर कर ही देते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने वाले हैं जो कि शादी के दौरान शूट किया हुआ हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा हैं जिसे देखने के बाद आप इस वीडियो को देखते ही रह जाने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खुब पसंद किया जा रहा हैं। यही वजह हैं कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। लोगों को इस वीडियो में दूल्हन का ऐसा बिंदास अंदाज इतना भा रहा हैं कि वे अपने आप को इस वीडियो को देखने से रोक भी नहीं पा रहे हैं।

दुल्हन का डांस देख कर शर्मा गया दूल्हा

जिस वीडियो की आज हम बात कर रहे हैं। इसमें एक दुल्हन स्टेज पर अचानक डांस करने लगती है। जिसे देख कर दूल्हे को शर्म आने लगती हैं। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि स्टेज पर ही दुल्हन नाचने लग जाती हैं। जबकि दूल्हा दूर खड़े होकर शर्माते रहता है। अब आपको इस वीडियो के बारे में बता देते हैं।

असल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि जयमाला के दौरान ही दुल्हन स्टेज पर धमाकेदार डांस कर रही होती है। दूल्हन बिना किसी के बारे में सोचे लगातार डांस किए जाती हैं। जिसे देख कर दूल्हा भी शर्माने लग जाता हैं। और शर्माते हुए स्टेज के दूसरे कोने पर ही खड़ा रहता हैं।

मेहमान भी देखते रह गए दुल्हन का अंदाज

दूल्हा इस दौरान केवल अपनी दुल्हन को देखता रह जाता है। सिर्फ दूल्हा ही नहीं बल्कि शादी में आए सारे मेहमान भी दुल्हन के इस बिंदास अंदाज पर फिदा हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आने के बाद अब हर कोई दूल्हन के इस अंदाज को पसंद कर रह हैं। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सिर्फ देख ही नहीं रहे बल्कि इस वीडियो को शेयर करने और इस पर लाइक कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने से भी खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

कमेंट में लोग बोल रहे शानदार

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- जब दूल्हा बहुत शर्मीला हो और दुल्हन उतनी शर्मीली ना हो। ऐसे में एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि दुल्हन बहुत एनर्जेटिक है। जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि यार कितने शानदार हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खुब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button