अजब ग़जब

यहां नहीं है रिश्तों की कोई मर्यादा, मां-बेटे से लेकर भाई-बहन सब आपसे में बनाते हैं सम्बंध

शारीरिक बनावट के अलावा मनुष्य के सोचने-समझने की बुद्धि और विवेकशीलता ही उसे जानवर से अलग इंसान का दर्जा देती है। इसके चलते ही इंसानों ने जंगलो से निकलकर परिवार के साथ एक सामाजिक जीवन जीना शुरू किया। इस सामाजिक जीवन में व्यक्ति के आचार-विचार से लेकर हर रिश्ते की अपनी मर्यादा निर्धारित है। पर वहीं आज भी दुनिया में ऐसी जनजातियां पाई जाती हैं, जो सामाजिक जीवन की मर्यादाओं से इतर अपने हिसाब से जी रही हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की पोलाही जनजाति (Polahi tribe of Indonesia) की।

इंडोनेशिया के गोरोन्तालो प्रांत के जंगलों में बसी है ये जनजाति

दरअसल, पोलाही जनजाति इंडोनेशिया के गोरोन्तालो प्रांत के घने जंगलों में रहती हैं। आम दुनिया से अलग इनका रहन-सहन देश-दुनिया के शोधकर्ताओं के लिए रहस्य का विषय बना हुआ है। असल में पोलाही जनजाति को लेकर सामने आए रिपोर्ट्स की माने तो इनके समुदाय में इनब्रीडिंग ट्रेडिशन( tradition of inbreeding) चलता आ रहा है। जिसक चलते ये लोग मां-बेटे, पिता-बेटी और भाई-बहन जैसे रक्त-संबंधियों में भी फिजिकल रिलेशन बनाने को स्वतंत्र हैं। बताया जाता है कि ये ट्रेडिशन यहां डच औपनिवेशिक काल से चला आ रहा है।

दुनिया के लिए शोध का विषय बन चुकी है पोलाही जनजाति

गौरतलब है कि रक्त-संबंधियों में फिजिकल रिलेशन बनाने से जन्में बच्चों में मेंटल और फिजिकल डिसऑर्डर का खतरा होता है, पर पोलाही जनजाति में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता। यही वजह है कि इस जनजाति (Polahi tribe of Indonesia) को लेकर दुनियाभर के समाज-वैज्ञानिक लंबे समय से शोध में लगे हुए हैं।

और इन शोध कार्यों के जरिए जो पता चला है वो ये है कि पोलाही जनजाति ऐसा अनाचारिक विवाह और संबध अपनी किसी रीति-रिवाजों के कारण नहीं करती है, बल्कि वास्तव में इनके पास समझ की कमी है। ये दूसरे समुदाय से जुड़ने की समझ नहीं रखते हैं और इसलिए ये आपस में ही अंतर्जनन यानि फिलजिकल रिलेशन (inbreeding) बनाते हैं।

क्यों वर्जित माना गया है कौटुम्बिक अनाचार

मालूम हो कि पोलाही जनजाति को छोड़ दें तो ऐसा कौटुम्बिक अनाचार बाकि सभी समुदायों और वर्गों में वर्जित है। यहां तक कि कई देशों में इसे रोकने के लिए कानून भी बनाए गए हैं। दरअसल, जहां ये सामाजिक रूप से मर्यादित नहीं माना जाता तो वहीं अगर साइंस की नजर से जाने तो रक्त-संबंधियों में फिजिकल रिलेशन बनाना घातक बीमारियों को जन्म देता है। ऐस संबंधों से जनमें बच्चों जन्म दोष विकसित होने का खतरा रहता जाता है। इससे बच्चों में अवसाद और दूसरी मानसिक बीमारियों को जोखिम बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button