बॉलीवुड

मां के कारण करिश्मा कपूर नहीं बनी अमिताभ बच्चन की बहु, होते होते रह गई थी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बच्चन परिवार का काफी नाम चलता हैं। ऐसे में बच्चन परिवार की बहु कौन नहीं बनना चाहेगा। बच्चन परिवार की बहु बनने के सपने देखने वाली लड़कियों में ऐश्वर्या राय ने बाजी मार ही ली। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चन परिवार की बहु यानी की अभिषेक बच्चन की पत्नी बनने का सपना बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी देखा था। जो कि पूरा नहीं हो पाया।

अभिषेक के साथ होने वाली थी करिश्मा कपूर की शादी

आपको बता दें कि एक समय पर करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से बेहद प्यार करती थी। सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन भी करिश्मा से उतना ही प्यार करते थे। दोनों का प्यार इस कदर बढ़ गया था कि दोनों ही एक दूसरे से शादी तक करने को तैयार थे।

यहां तक की दोनों की सगाई तक की खबरे मीडिया में आ गई थी। लेकिन फिर दोनों कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण इन दोनों की शादी होते होते रह गई। और दोनों ही एक्टर एक दूसरे से अलग हो गए।

दोनों के अलग होने की वजह को बताने से पहले आपको यह बता दें कि आज से सालों पहले जब अमिताभ बच्चन का 60वां जन्मदिन था। ऐसे में 60वें जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई की घोषणा की गई थी। हालांकि सगाई की अनाउंसमेंट के कुछ ही दिनों बाद दोनों के अलग होने की भी खबरे आ गई।

होते होते रह गई शादी

दोनों के इस रिश्ते के ना हो पाने की वजह करिश्मा कपूर की मां बबिता कपूर को बताया गया। आज अमिताभ बच्चन के पास क्या कुछ नहीं हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब अमिताभ बच्चन को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा था। करिश्मा और अभिषेक बच्चन के रिश्ते की जब बात हो रही थी।

उस समय करिश्मा कपूर अपने करियर की ऊंचाईयों को छू रही थी। जबकि अभिषेक बच्चन उन दिनों अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे थे। सिर्फ यहीं नहीं इस समय ही अमिताभ बच्चन को कई तरह की फाइनेंशियय प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एक बेटी की मां होने के नाते करिश्मा की मां ने अपनी बेटी के भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए एक शर्त रखी जिसे सुनने के बाद, बच्चन परिवार ने इस रिश्ते से अपने पैर पीछे कर लिए।

ये थी करिश्मा की मां की शर्त

अब आपको इस शर्त के बारे में भी बता देते हैं। दरअसल बताया जाता हैं कि बच्चन परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन को देखते हुए बबीता ने शर्त रखी कि बच्चन परिवार की प्रॉपर्टी में अभिषेक बच्चन का हिस्सा पहले रख दिया जाए। जिसे सुनने के बाद बच्चन परिवार ने इसे मानने से मना कर दिया और दोनों का यह रिश्ता शादी की कगार पर आते आते रह गया।

Related Articles

Back to top button