धार्मिक

राशिफल 30 मार्च: आज इन 3 राशि वालों पर श्री गणेश रहेंगे प्रसन्न, हाथ आएंगे लाभ के अवसर

आज हम आपको बुधवार 30 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 30 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। जमीन संबंधित कार्यों में कागजातों की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लीजिए। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी मित्र की सलाह आपको धन लाभ करा सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को मन मुताबिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी और सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनको पहचान कर आपको लाभ उठाना होगा। आज आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकते हैं, जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी मुश्किल नजर आ रहा है। कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने घरेलू खर्चों पर काबू रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नई नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। लेकिन आप आंखें मूंदकर किसी भी अजनबी पर भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामकाज में मन मुताबिक लाभ प्राप्त करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कार्यों की रुकावट किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बेहतर होगा कि आप अपना कोई भी काम आज अधूरा ना छोड़ें। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जो लोग सोने-चांदी का व्यापार कर रहे हैं, उनके काम में गति आएगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। नए-नए कामों में रुचि लेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन की स्थिति सामान्य नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापारियों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी खत्म होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button