विशेष

शादी के 8 साल बाद हिंदू युवती को दिया तीन तलाक, हलाला का दबाव, जानिए अब क्या करेगी…

मध्य प्रदेश की एक हिंदू लड़की ने भावनाओं में आकर एक मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। इस मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को अपने उदार होने का खूब सब्ज़-बाग दिखाया था। उसने लड़की से कहा था कि वो उसका धर्म परिवर्तन नहीं कराएगा, उसके लिए प्यार ही सबसे बड़ा धर्म है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही मुस्लिम युवक और उसके परिवार का बर्ताव बदलने लगा। इस बीच उसके दो बच्चे भी हो गए।

बच्चें होने के बाद तो पति और उसके परिवार का व्यवहार बहुत खराब हो गया, लेकिन अब हिंदू लड़की के पास कोई चारा नहीं था। एक तो उसने अपना घर छोड़कर मुस्लिम युवक से शादी कर लिया था, दूसरे दो बच्चों की जिम्मेदारी। बच्चों के लिए वो जुल्म सहते हुए भी जिंदगी किसी तरह गुजार रही थी। लेकिन मुस्लिम युवक के मन में तो कुछ और ही चल रहा था।

उसने शादी के 8 साल बाद अपनी पत्नी को तीन-तलाक दे दिया। पत्नी ने बच्चों की दुहाई दी तो पति ने कहा पहले हलाला करो फिर तुम्हें अपनाऊंगा। अब अपने फैसले पर पछता रही इस हिंदू लड़की के पास पुलिस के पास जाने के अलावा कोई चारा नहीं था। ये लड़की अब एक दर्दनाक दास्तान बन कर रह गई है। य़े घटनाक्रम कैसे आगे बढ़ा आपको आगे बताते हैं।

एमपी के नरसिंहपुर का मामला

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक से 8 साल पहले शादी की थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने शुरुआत में उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया।

जबरदस्ती नमाज पढ़वाई गई। नवरात्रि व्रत नहीं रखने दिया गया, नवरात्रि में पति मांस बनवाता था। बच्चों के भविष्य के लिए युवती सब सहती रही। फिर शादी के 8 साल बाद पति ने तीन तलाक दिया और अब हलाला के लिए परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

 फारुख पर धोखा देने का आरोप

नरसिंहपुर के करेली में एक हिंदू लड़की ने फारुख नाम के युवक से आठ साल पहले शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। अब युवती का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और फिर हलाला के लिए दबाव बनाया। पति फारुख के घर वाले भी लड़की से मारपीट कर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

युवती ने करेली थाने में ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि फारुख ने उससे तीन बार तलाक कहा।

अब कह रहा है कि पहले हलाला कराओ, उसके बाद वापस रखूंगा। करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि 26 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, ट्रिपल तलाक कानून, दहेज उत्पीड़न और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फारुख सहित उसके परिवार वालों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button