धार्मिक

यह 7 गुणों वाली महिला खोल देती हैं अपने पति की किस्मत, कहलाती हैं अल्फा वूमेन

पति-पत्नी के संबंध में आपसी तालमेल और विश्वास का होना सबसे जरूरी माना जाता है। एक बेहतर शादीशुदा जिंदगी व्यतीत करने के लिए पति और पत्नी दोनों में एक दूसरे के प्रति प्यार और आपसी समझ का होना भी बेहद जरूरी है। गरूड़ पुराण में पत्नियों के कुछ गुणों का वर्णन किया गया है, जो अगर किसी महिला में होते हैं तो वे अपने पति के लिए भाग्यशाली होते हैं। ऐसे में आज हम आपको गरूड़ पुराण में उल्लिखित उन गुणों के बारे में बताने वाले हैं, जो अगर किसी महिला में होते हैं तो वो अपने पति के लिए सौभाग्यशाली बनते हैं, कहलाती हैं अल्फा वूमेन । आइये जानते हैं, आखिर कौन से हैं वो गुण…

धर्म का पालन करने वाली

जो महिलाएं भगवान के प्रति आस्था रखती हैं और धार्मिक होती हैं, यानी अपने धर्म का पूरे निष्ठा और ईमानदारी से पालन करती हैं वो अपने पति के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। साथ ही ये महिलाएं अपने ससुराल में कभी परेशान नहीं होती हैं बल्कि खुश रहती हैं। इनके इस गुण के कारण इनके पति भी इनसे हमेशा खुश रहते हैं।

सीमित इच्छाओं वाली 

जो स्त्रियां ज्यादा डिमांड नहीं करती हैं, वो भी अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। सीमित इच्छाओं वाली महिलाओं के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती, ना ही कभी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा डिमांडिग न होने के वजह से इन्हें ससुराल पक्ष से भी काफी प्यार और तारीफ मिलती है, साथ ही पति के साथ इनका अच्छा तालमेल रहता है।

धैर्यवान 

एक कहावत है, हड़बड़ी में गड़बड़ी। जी हां, जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ ही जाता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी धैर्यवान हो तो समझिए आप भाग्यशाली हैं। क्योंकि अगर आपकी पत्नी धैर्यवान होगी तो आपका कोई काम नहीं बिगड़ेगा। धैर्यवान महिलाएं किसी भी कार्य को करने से पहले उस बारे में योजना तैयार करती हैं। उसके बाद ही उस कार्य में अपने हाथ आजमाती हैं।

गुस्सा ना करने वाली

अगर आपकी पत्नी शांत स्वभाव की है यानी उसे गुस्सा नहीं आता है, तो समझिए आप दुनिया के उन पतियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा भाग्यशाली हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं।

मीठी वाणी बोलने वाली…

कहा जाता है कि महिलाओं की वाणी से ही ये तय होता है कि घर स्वर्ग बना रहेगा या नर्क। ऐसे में अगर आपकी पत्नी की वाणी में भी मिठास है तो समझिए आप सौभ्यशाली हैं, इसके विपरित अगर आपकी स्त्री की भाषा कठोर है तो आपकी जिंदगी का हाल ही बुरा हो जाएगा।

पति के बुरे वक्त में साथ देने वाली…

अगर पति का बुरा वक्त चल रहा हो तो पत्नी ही पति की ताकत बनती है। मगर बुरे वक्त में अगर पत्नी साथ न दे और मजाक बनाने तो ये किसी भी पति के लिए बुरे सपने जैसा होता है। इसके विपरित अगर पत्नी बुरे वक्त में साथ दे और हैसियत का ख्याल रखे तो ये पति के लिए सौभाग्य होता है।

छोटों को प्यार और बड़ों का सम्मान करने वाली…

जो स्त्रियां अपने ससुराल पक्ष के छोटों को प्यार और बड़ों का सम्मान रखती हैं, वो अपने पति के लिए सौभाग्यशाली साबित होते हैं। इनके घर में कभी लड़ाई-झगड़े नहीं होते, ऐसी लड़कियां हमेशा अपने परिवार वालों को जोड़कर रखती हैं।

Related Articles

Back to top button