धार्मिक

राशिफल 31 मार्च: आज 6 राशि वालों के जीवन में कुछ बड़ा होने की है उम्मीद, धन लाभ के बन रहे योग

आज हम आपको गुरुवार 31 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 31 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। संपत्ति के बड़े सौदे लाभ दे सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपने मन पर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। लाभकारी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पहले किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है। आप विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सफलतादायक रहेगा। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका फायदा मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत करने की आवश्यकता है, इससे आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मित्रों के साथ विवादों को समाप्त करने का समय आ चुका है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, करियर में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दफ्तर में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। किस्मत प्रबल रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में की गई कोशिश से सफलता हासिल होगी। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। रोजमर्रा के काम का समय पर पूरे होंगे। आज आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी मुश्किल नजर आ रहा है। आपको फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। आज सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक फैसले ले सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य रखने की जरूरत है। यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं, तो ऐसे मजबूत संकेत है कि आपकी कोई यात्रा सफल हो सकती है। ज्यादातर मामलों में आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने दोस्तों की मदद से किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। बिजनेस में मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा खत्म हो सकती है, गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी में फैसला ना लें अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अचानक घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, जिस पर आपको लगाम रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। किसी भूले-बिसरे मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी। बिजनेस करने वालों को मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है। मन में पैसों को लेकर तरह तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। धन प्राप्ति के योग हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। गलत लोगों की संगत की वजह से कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ सकता है। अगर आप कोई भी नया काम करने का सोच रहे हैं, तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लीजिए। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन की स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button