बॉलीवुडविशेष

शेरसिंह राणा पर बन रही फिल्म, ठाकुर हत्याकांड का बदला लेने के लिए ले ली थी फूलन देवी की जान

इन दिनों बॉलीवुड में फिक्शन स्टोरी से ज्यादा नॉन फिक्शन स्टोरिज पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा हैं। अब भला ध्यान देंगे भी क्यों नहीं दर्शक भी इन नॉन फिक्शन फिल्म स्टोरी को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। लोगों को फिल्मों के माध्यम से इतिहास के किस्सों को जानना आसान लगने लगा हैं। ऐसे में बॉलीवुड या तो इतिहास में घटी किसी घटना के आधार पर या फिर इन घटनाओं में हिरो रहे लोगों के ऊपर फिल्में बना रहा हैं।

ऐसे में बायोपिक का चलन भी काफी बढ़ गया हैं। ऐसे में हाल ही में एक और बायोपिक पर काम चल रहा हैं और इसका नाम हैं शेर सिंह राणा। आपको बता दें कि शेर सिंह राणा कोई आम इंसान नहीं बल्कि वह था जिसमें डकेत फूलन देवी को उनके ही अपने घर के बाहर गोली से भून दिया था। इसकी वजह शेर सिंह ने बताई थी कि उन्होंने फूलन देवी से बदला लेते हुए ये कदम उठाया।

बदला लेने के लिए कर दी थी फूलन देवी  की हत्या

साल 2001 में शेर सिंह ने फूलन देवी को मार कर दो दिन बाद ही पुलिस को सरेंडर कर दिया था। शेर सिंह का कहना था कि साल 1981 में फूलन देवी ने बड़े ही बेरहमी से गांव के 22 ठाकुरों को एक साथ मार दिया था।

इसी हत्याकांड का बदला देते हुए शेर सिंह राणा ने फूलन देवी की हत्या की थी। सिर्फ यहीं नहीं इस फिल्म में शेर सिंह राणा के जीवन में हुई कई उन बड़ी बड़ी घटनाओ को दर्शया जाएगा जिनसे लोग अब तक अवगत भी नहीं हो पाए थे।

फिल्म में दिखेंगे विद्युत जामवाल

इस फिल्म के बारे में आपको बता दें कि इस फिल्म में शेर सिंह राणा का किरदार बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल निभाने वाले हैं। शेर सिंह की इस कहानी पर आधारित यह फिल्म पूरी तरह रोमांच और एक्शन से भरपूर हैं। फिल्म को बॉलीवुड के डायरेक्टर विनोद भानुशाली बना रहे हैं।

पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लेकर लौटे थे भारत

शेर सिंह पर आधारित इस फिल्म में फूलन देवी की हत्या के अलावा उनके और भी कई कारनामों को बताया जाएगा। जिसमें बताया जाएगा कि फूलन देवी की हत्या के आरोप की सजा के 3 साल जेल बाद ही वे तिहाड़ जेल से फरार हो गए थे। इसके बाद बांग्लादेश और फिर दुबई होते हुए अफगानिस्तान गए। जहां शेर सिंह सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लेकर भारत लौटे।

जिसके बाद वे दोबारा जेल गए और जमानत पर बाहर भी हो गए। इसके बाद वे राजनीति में उतरे सिर्फ यहीं नहीं साल 2018 में जब शेर सिंह शादी मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा राणा से हुई तो उस समय में दस करोड़ रुपयों का दहेज तक ठुकरा दिया था।

Related Articles

Back to top button