बॉलीवुड

“प्रेम रोग” फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आई ये अभिनेत्री अब दिखती है ऐसी, पहचान नहीं पाएंगे आप

हिंदी सिनेमा जगत में हर कोई अपना करियर बनाने की जी तोड़ मेहनत करता है परंतु हर किसी को सफलता मिलना संभव नहीं है। हिंदी फिल्मों में समय-समय पर ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां आई हैं जिन्होंने अपने छोटे से करियर में खूब तारीफें बटोरीं। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक 70 और 80 के दशक में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी हैं।

भले ही पद्मिनी कोल्हापुरी अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं परंतु मौजूदा समय में भी यह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। इन्होंने अपने समय में अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। यह हिंदी सिनेमा की कामयाब और लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और यह अपने करियर में कई बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी को पहली बार 1978 में फिल्मी पर्दे पर देखा गया। वह फिल्म “सत्यम शिवम सुंदरम” में एक छोटा सा किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।

फिल्म “प्रेम रोग” में अपने अभिनय से जीत लिया था दर्शकों का दिल

आपको बता दें कि पद्मनी कोल्हापुरी अपनी गंभीर अदाकारी और फिल्मों में किसी भी रोल और दृश्य को करने के लिए जानी जाती थीं। पद्मनी कोल्हापुरी “साजन बिना ससुराल” और “थोड़ी सी बेवफाई” जैसी फिल्मों में भी बाल कलाकार और चरित्र कलाकार के रूप में काम कर चुकी हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। उन्हीं फिल्मों में से एक 1982 में आई फिल्म “प्रेम रोग” है।

पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म “प्रेम रोग” के रिलीज हुए कई साल बीत चुके हैं परंतु यह एक ऐसी फिल्म है जिसे आज भी लोग देखते हैं तो वह अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पाते हैं। इस फिल्म के डायलॉग के साथ ही फिल्म के गाने और स्टार्स की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

“प्रेम रोग” फिल्म एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें ऋषि कपूर ने देव का किरदार निभाया था और प्रेम की कहानी पर आधारित फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी विधवा मनोरमा के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में देव को एक ऊंची जाति की विधवा मनोरमा से प्यार होता है, जिसे पद्मिनी कोल्हापुरी निभा रही थीं। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था और यह फिल्म सफल साबित हुई।

अब बहुत ज्यादा बदल चुका है पद्मिनी कोल्हापुरी का लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by padminikolhapure (@padminikolhapure)

अब अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के लुक में काफी बदलाव आ चुका है। अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी आज भी काफी फिट लगती हैं। अभिनेत्री के ग्लैमरस लुक की फैंस खूब तारीफ करते हैं। हाल ही में पद्मिनी कोल्हापुरी ने रियलिटी शो की एक रील शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “आप बिल्कुल नहीं बदलीं।” वहीं एक दूसरे फैन ने यह कहा है कि “क्या बात है।”

पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म “प्रेम रोग” का गाना “ये गलियां यह चौबारा” काफी मशहूर हुआ था। वहीं अब अभिनेत्री का यही गाना नए वर्जन में रिलीज हो गया है, जिसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने फिल्मी करियर में “प्रेम रोग” के अलावा “गहराई”, “इंसाफ का तराजू” और “सत्यम शिवम सुंदरम” जैसी फिल्मों में काम किया है।

भले ही अब अभिनेत्री फिल्मी दुनिया से दूर हैं परंतु आज भी फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। 56 साल की हो चुकीं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी इस उम्र में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं।

Related Articles

Back to top button