मनोरंजन

हजारों करोड़ की हैं विल स्मिथ की प्रॉपर्टी, जीते हैं ऐसी लग्जरी लाइफ, प्राइवेट लेक के भी मालिक

साल 2022 के ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम करने के बाद से ही विल स्मिथ दुनियाभर मेें ही चर्चा का विषय बन गए हैं। सिर्फ ऑस्कर अवार्ड ही नहीं बल्कि इस दौरान होस्ट को थप्पड़ मारने को लेकर भी विल स्मिथ देश विदेशों में सुर्खियां बटौर रहे हैं।

दरअसल शो में होस्ट क्रिस रॉक ने स्मिथ की लेने के साथ ही पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया था। जिस पर मजाक मजाक में विल स्मिथ ने क्रिस पर थप्पड़ जड़ दिया था। ऐसे में लोग अब विल स्मिथ की लाइफस्टाइल और उनके बारे में और भी ज्यादा जानने की कोशिश करने लगे हैं।

इतनी हैं टोटल नेट वर्थ

ऐसे में विल स्मिथ की कमाई और उनकी लाइफस्टाइल की बात करें तो विल स्मिथ हॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। एक्टिंग के साथ ही विल स्मिथ एक रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। टीवी से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करते हुए विल स्मिथ ने आज उन बुलंदियों को हालिस कर लिया हैं। जहां पर पहुंचना हर किसी की बात नहीं होती हैं। ऐसे में आज विल स्मिथ करोड़ों रुपयों के मालिक हैं।

एक विदेशी मीडिया की माने तो विल स्मिथ की कुल संपत्ति 350 मलियिन डॉलर्स यानी की 2659 करोड़ रुपये हैं। विल स्मिथ की कमाई की बात करें तो उनकी फिल्में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 9.3 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। इसके अलावा स्मिथ हर साल अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट से कम से कम 40 मिलियन तक की कमाई कर लेते हैं।

लैविश लाइफ जीते हैं विल स्मिथ

विल स्मिथ की लाइफस्टाइल की बात करें तो विल स्मिथ एक लैविश और लग्जरी से भरपूर लाइफ का मजा उठाते हैं। विल और उनकी पत्नी जेडा के पास करीब 10 प्रॉपर्टी हैं। विल और जेडा के पास कैलीफॉर्निया के मालीबू और कालाबसास पहाड़ों के बीच घर बनाया हैं कि इस घर में सुख सुविधा की हर चीज मौजूद हैं।

यहां मेन हाउस के साथ कई सारे गेस्ट हाउस भी हैं। इसके साथ ही विल के इस घर में उनका एक प्राइवेट लेक भी हैं। यहां पर हॉर्स राइडिंग रिंग हैं। इसके अलावा विल स्मिथ के इस घर में कई लग्जरी स्पॉट्स हैं।

किंग रिचर्ड के लिए मिला ऑस्कर अवार्ड

फिल्मों की बात करें तो विल स्मिथ ने मेन इन ब्लैक फिल्म की सीरिज में काम कर लोगों के दिलों में अपनी जगह काफी मजबूती से बना ली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म किंग रिचर्ड के लिए अब ऑस्कर का बेस्ट एक्टर अवार्ड जीत लिया हैं। इसके अलावा विल स्मिथ कई नेशनल और इंटरनेशल अवार्ड को अपने नाम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button