अजब ग़जब

ऐसा रहस्यमयी गांव जहां सभी लोग है बौने, 7 साल का होने के बाद नहीं बढ़ती है लंबाई

ये दुनिया रहस्यों से घिरी हुई है। यहां कई ऐसे रहस्य हैं जिनको आज तक बड़े से बड़े वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। दुनियाभर में करोड़ों इंसान मौजूद है लेकिन सभी अपने कद-काठी और शक्ल के कारण एक-दूसरे से अलग होते हैं। वैसे धरती पर बौने लोगों की संख्या बहुत ही कम है। आम इंसानों की अपेक्षा इनकी लम्बाई और फीचर्स दूसरों से कम ही होती हैं।

इस गांव की 50 फीसदी आबादी बौनी

लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में एक ऐसा भी गांव हैं जहां सिर्फ बौने लोग ही रहते हैं। जी हां… इसी वजह से यह गांव बौने लोगों के गांव के नाम से मशहूर है। जिस गांव के बारे में हम बात कर रहे हैं वो चीन के शिचुआन प्रांत में है। इस गांव की 50 फीसदी आबादी बौनी है।

7 साल के बाद बंद हो जाती है लंबाई बढ़ना

इस गांव में रहने वाले 80 में से 36 लोगों की लम्बाई महज 2 फ़ीट 1 इंच से लेकर 3 फ़ीट 10 इंच तक ही है। कहा जाता है कि यहां बच्चे जन्म के वक्त नार्मल पैदा होते हैं लेकिन 7 साल के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है। कुछ बच्चों की लंबाई 10 साल तक बढ़ती है। यहां लोगों की लंबाई नहीं बढ़ने की वजह से इसे शापित गांव कहा जाता है।

वैज्ञानिक भी कर चुके हैं जांच

हालांकि लोगों के बौने होने के पीछे क्या रहस्य है? इसका जवाब 60 सालों में वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं। वैज्ञानिकों ने इस गांव के प्राकृतिक संसाधनों, यहां का खान- पान और पानी की भी जांच की, लेकिन किसी को यह पता नहीं चल सका कि यहां के लोगों की लंबाई क्यों नहीं बढ़ती। ऐसे में यह गांव चीन के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है।

गांव के बुजुर्गों ने बताया ये कारण 

इस गांव के बुजुर्गों बताते हैं कि, साल 1951 में बौनेपन का पहला केस सामने आया था। उस साल गांव में एक खतरनाक बीमारी फैल गई थी और उसके बाद से ही गांव के लोग अजीबोगरीब हालात से जूझ रहें हैं। तब से इस गांव के बच्चों की 5 से 7 साल की उम्र के बाद ही लंबाई रूक जाती है और वे कई अन्य शारीरिक असमर्थता के शिकार भी हो जाते हैं।

मिट्टी में पारे की मात्रा अधिक होने से है सब बौने!

हालांकि, वैज्ञानिक इस तर्क को गलत मानते हैं। यहां रिसर्च कर चुके कुछ वैज्ञानिकों ने यह अंदाज लगाया है कि इस गांव की मिट्टी में पारा की मात्रा अधिक है, जिसमें पैदा होने वाले अनाज को खाकर लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती है। इसके अलावा कुछ वैज्ञानिक कई साल पहले जापान द्वारा यहां छोड़ी गई जहरीली गैस को भी बौनेपन का कारण मानते हैं।

Related Articles

Back to top button