धार्मिक

आज सुकर्मा योग पर इन राशियों पर मां लक्ष्मी हुईं मेहरबान, आने वाले दिनों में मिलेगा बड़ा धनलाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से आकाश मंडल में बहुत से शुभ योग बनते हैं। जो सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं। यदि शुभ योग किसी राशि में ठीक स्थिति में बन रहे हो तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने व्यापार, नौकरी, जीवन में शुभ नतीजे देखने को मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज सुकर्मा योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी जी मेहरबान रहेंगीं और इनको जल्द ही धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्ति अपना ज्यादातर समय मनोरंजन के क्रियाकलापों में व्यतीत करने वाले हैं। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। नेत्र से संबंधित पीड़ा उत्पन्न हो सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर विचार विमर्श होने की संभावना बन रही है। भाई बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर लगाम रखें। पुराने मित्रों से मिलकर आपके मन को खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति जोश में आकर कोई भी कार्य ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को अनदेखा ना करें। माता-पिता की सेहत ठीक-ठाक रहेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आपको धन प्राप्ति के जरिए हासिल हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर काफी गहरा असर डाल सकता है। आप अपने पुराने हानि की भरपाई कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगीं। जीवन साथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके कामकाज में साथ काम करने वाले लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आपके कार्य समय पर पूरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर शानदार परिणाम हासिल करने वाले हैं। आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपको व्यापार में मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। घर परिवार के लोग आपके व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। नए लोगों से मिलना जुलना होगा, जो आने वाले समय में काफी मददगार साबित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। बिजनेस में आपको लाभदायक अनुबंध मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। माता लक्ष्मी जी की कृपा से घर परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। मानसिक तनाव दूर होगा। पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति कामकाज के दबाव की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इस राशि के लोग दूसरों की भावनाओं के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण रहने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करना पड़ सकता है, परंतु इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप कोई भी जोखिम भरा काम आपने हाथ में ना लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति धन से जुड़ी हुई परेशानी से गुजर सकते हैं। धन का लेनदेन करने से आपको बचना होगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आपकी सेहत काफी हद तक ठीक ठाक रहेगी। आप सकारात्मक सोच से आगे बढ़े, आपको अवश्य कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने दुश्मनों से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को पारिवारिक मुद्दों पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है। घर-परिवार का माहौल अशांत रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी योजना विलम्ब हो सकती है। आप अपने मन के विचारों पर काबू रखें, आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी। जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको काफी धैर्य से काम लेना पड़ेगा। कुछ जरूरी कार्यों में आपको दोस्तों की सहायता मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपना समय अच्छा व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। मन की परेशानियां दूर होंगी। आपके खर्चों में कमी आ सकती है। माता लक्ष्मी जी की कृपा से निजी जीवन में सुधार आएगा। घर परिवार का वातावरण बेहतर रहने वाला है। आप कुछ रिश्तेदारों से मिलना-जुलना कर सकते हैं। जिससे आपका मन खुश होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन साथी के सहयोग से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। प्रेम जीवन में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपको अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित हो सकता है। आपका रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपकी लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। अधूरे कार्य समय पर पूरे करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने आपको काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। घर परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। अचानक आपको सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। चारों तरफ से खुशखबरी प्राप्त होंगीं, जिसे आप अपनी सभी चिंताएं भूल जाएंगे।

ये भी पढ़े:महाकाल की कृपा से इन 6 राशियों की बदलेगी तकदीर, जीवन में मिलेगा सुख-वैभव, दूर होंगे कष्ट

Related Articles

Back to top button