धार्मिक

वीर बजरंगबली की इन 4 राशियों पर पड़ी शुभ दृष्टि, मिलेगा आर्थिक लाभ, मेहनत लाएगी रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल, हर किसी मनुष्य के जीवन, व्यापार, नौकरी को प्रभावित करता है। यदि ग्रहों की चाल किसी व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं। परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन कष्टकारी व्यतीत होता है। काम-धंधे में भी रुकावट उत्पन्न होती रहती है। आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर आज से वीर बजरंगबली की शुभ दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में बहुत सी अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। आपको अपने कामकाज में बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होने की संभावना बन रही है। आप अपने कार्य समय पर पूरे करें। शारीरिक परेशानियों की वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अत्यधिक तनाव लेने से बचें। आपके मन में पुराने विचार काफी परेशान करेंगे। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक कार्यकलाप में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति वीर बजरंगबली की कृपा से अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करने वाले हैं। रियल स्टेट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। पुरानी परेशानियों का समाधान होगा। आप अपना दांपत्य जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ हर पल का आनंद लेंगें। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। पुराने कामकाज में की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम मिलेगा। जल्दी आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज के तरीकों पर बारीकी से ध्यान देंगे। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती है। वीर बजरंगबली की शुभ दृष्टि से आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल में आपकी तारीफ हो सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको सफलता के खास मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति अपनी सभी तरह की जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार रहें। आपको पारिवारिक और कार्यस्थल की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। धन संबंधित मामलों में आपको सोच समझकर फैसला लेना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। दोस्तों की मदद से आपको अपने रुके कामकाज में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अपने पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़े हताश रहेंगे। घर परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे। आपकी इच्छाओ में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने संबंधों में तनाव महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल की चिंता अधिक रहेगी। कामकाज के तरीकों में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है। छोटे भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको काफी धैर्य और संयम से काम लेना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। ग्रह-नक्षत्रों की विपरीत दिशा होने की वजह से निर्णय लेने की क्षमता में कमी आ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर वीर बजरंगबली की शुभ दृष्टि लगातार बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को बहुत ही जल्द पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक संबंध रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज में दिक्कत महसूस कर सकते हैं। कुछ पुरानी बातों को सोच कर आपका मन परेशान होगा। आप अपने प्रिय व्यक्ति से दिल की बात शेयर करेंगे। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना बन रही है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। वीर बजरंगबली की कृपा से आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाने वाले हैं। सफलता के कई अवसर सामने आ सकते हैं। जीवन की सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खानपान में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति कार्यस्थल में सतर्क रहें, क्योंकि कुछ लोग आपकी बातों से असहमत हो सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज प्रभावित होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के नए तरीके अपना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से लगातार चिंतित चल रहे थे। आपको उनसे छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने कामकाज में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपने सभी कार्य समझदारी पूर्वक पूरा करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध रहेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने दुश्मनों पर विजय हासिल करेंगे। आप अपने कामकाज से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। समय और भाग्य आपका पूरा सहयोग देगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति धन संबंधित मामलों में भाग्यशाली साबित होंगे। वीर बजरंगबली की शुभ दृष्टि से आपकी आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। आप धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। कामकाज का दबाव कम रहेगा। घर परिवार के लोगों के साथ आप खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। आत्मसम्मान और अपने साथी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बीच आप एक अच्छा संतुलन बनाकर चलेंगे। दोस्तों से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button